यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन 3 चीजों का भोग, मिलेगा ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद
बसंत पंचमी का पर्व माघ महीने में पड़ने वाले शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन मनाया जाता है। यह दिन बसंत ऋतु की शुरुआत का भी प्रतीक है। इस साल बसंत पंचमी का ...और पढ़ें

HighLights
- बसंत पंचमी सनातन धर्म का एक प्रमुख त्योहार है।
- इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा।
- इस दिन साधक बुद्धि की देवी की पूजा करते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी सनातन धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन पर भक्त ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा करते हैं। यह त्योहार माघ महीने में पड़ने वाले शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन मनाया जाता है। यह दिन बसंत ऋतु की शुरुआत का भी प्रतीक है। इस दिन साधक बुद्धि की देवी की प्रार्थना करते हैं। साथ ही उन्हें उनका प्रिय भोग चढ़ाकर प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।
बसंत पंचमी पर लगाएं मां सरस्वती को इन चीजों का भोग

बेसन के लड्डू का भोग
बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती को बेसन के लड्डू का भोग लगाना अच्छा माना जाता है, जो जातक इस दिन मां सरस्वती को लड्डू का भोग लगाते हैं, उन्हें करियर के क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही आय के नए मार्ग खुलते हैं। यह भोग भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है।
यह भी पढ़ें: Shri Lakshmi Narayan Puja: आज के दिन करें श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा, धन और वैभव में होगी वृद्धि
रबड़ी का भोग
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को केसर की रबड़ी का भोग भी लगाया जाता है। यह ज्ञान की देवी को प्रसन्न करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही जो लोग इस शुभ अवसर पर मां सरस्वती (Sarasvati Puja 2024) की विधि अनुसार पूजा करते हैं और उन्हें यह भोग अर्पित करते हैं, तो उनपर मां की कृपा सदैव बनी रहती है।
केसर की खीर का भोग
बसंत पंचमी के दिन माता मां सरस्वती को केसर की खीर का भोग जरूर लगाएं। केसर को शुभता और चावल को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप मां को यह भोग अर्पित करते हैं, तो आपको मनचाहे करियर की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद मिलता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2024: इस शुभ योग में लगेगी मौनी अमावस्या की डुबकी, यहां जानें स्नान का मुहूर्त
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'