Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, जानें पूजा का सही समय और उपाय

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 02:04 PM (IST)

    सनातन धर्म में वसंत पंचमी ( Basant Panchami 2025 Shubh Yog) का पर्व अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पर्व को हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी त ...और पढ़ें

    Basant Panchami 2025: कैसे करें मां सरस्वती को प्रसन्न
    Basant Panchami 2025: कैसे करें मां सरस्वती को प्रसन्न

    HighLights

    1. माघ के महीने में वसंत पंचमी मनाई जाती है।
    2. इस दिन मां सरस्वती की पूजा होती है।
    3. मां सरस्वती संगीत और कला की देवी हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ज्ञान, संगीत और कला की देवी  मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि मां सरस्वती की उपासना करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही पढ़ाई में की गई मेहनत सफल होती है। पंचांग के अनुसार, इस बार वसंत पंचमी के दिन कई शुभ योग (Basant Panchami 2025 Shubh Yog) का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि मां सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त और योग के बारे में।  

     

    वसंत पंचमी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Basant Panchami 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, माह शुक्ल पंचमी तिथि की शुरुआत 02 फरवरी को सुबह 09 बजकर 14 मिनट (Basant Panchami Puja Time) पर हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 03 फरवरी (Vasant Panchami 2025) को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में देशभर में वसंत पंचमी का त्योहार 02 फरवरी को मनाया जाएगा।

    (Pic Credit-AI )

    वसंत पंचमी 2025 शुभ योग (Basant Panchami 2025 Shubh Yog)

    पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पंचमी तिथि पर शनि देव सुबह 08 बजकर 51 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस दिन शिव योग, सिद्ध योग साध्य योग और रवि योग बन रहे हैं।  

    पंचांग

    सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 09 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 01 मिनट पर

    चंद्रोदय- सुबह 09 बजकर 34 मिनट पर

    चंद्रास्त- सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर

    यह भी पढ़ें:  Basant Panchami 2025: कब और क्यों मनाई जाती है वसंत पंचमी, बहुत ही खास है वजह

    शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 47 मिनट से 06 बजकर 14 मिनट तक

    अमृत काल- सुबह 08 बजकर 24 मिनट से 09 बजकर 53 मिनट तक

    ऐसे करें मां सरस्वती को प्रसन्न

    अगर आप वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती जी की कृपा बच्चों को प्राप्त करवाना चाहते हैं, तो बच्चों के हाथों से पढ़ाई से जुड़ी चीजों का दान करवाएं। माना जाता है कि इस उपाय को सच्चे मन से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं। साथ ही बच्चों को करियर में सफलता मिलती है।

    यह भी पढ़ें:  Basant Panchami 2025: 2 या 3 फरवरी कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी? इस खास नक्षत्र में होगा सरस्वती पूजन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

     

    खबरें और भी