Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Basant Panchami 2025 Wishes: वसंत पंचमी पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं, जीवन का अंधकार होगा समाप्त

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 08:25 AM (GMT+05:30)

    वसंत पंचमी का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन सरस्वती माता की पूजा के लिए समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल यह पर्व 2 फरवरी 2025 यान ...और पढ़ें

    Basant Panchami 2025 Wishes: वसंत पंचमी की बधाई।
    Basant Panchami 2025 Wishes: वसंत पंचमी की बधाई।

    HighLights

    1. वसंत पंचमी का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
    2. यह दिन सरस्वती माता की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. इस साल यह पर्व आज मनाया जा रहा है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वसंत पंचमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इसे सरस्वती पूजा के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस शुभ दिन पर भक्त ज्ञान, कला और शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा करते हैं। साथ ही लोग पीले कपड़े पहनते हैं और विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान का आयोजन करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन सच्चे भाव के साथ पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें सुख- शांति की प्राप्ति होती है।

    ऐसे में इस खुशी के अवसर को और भी खास बनाने के लिए अपने प्रियजनों को यहां दी गई हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Basant Panchami 2025) साझा करें, जिससे उनका दिन खुशियों से भरा रहे।

    वसंत पंचमी की शुभकामनाएं (Basant Panchami 2025 Wishes)

    • पीले-पीले सरसों के फूल, पीली उड़े पतंग, रंग बरसे पीला और छाए बसंत उमंग हैप्पी वसंत पंचमी!
    • वसंत पंचमी की शुभकामनाएं, यह आपके घर में शांति, खुशी और एकजुटता लाए।
    • आप सभी को वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं, यह त्योहार आपके जीवन को प्यार, आनंद और समृद्धि से भर दे।
    • हाथों में वीणा, मुख पर मुस्कान, हंस है वाहन, कमल पर रहती हैं विराजमान, वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
    • वसंत पंचमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, वसंत (Saraswati Puja Greetings) का मौसम सभी के लिए खुशी, प्यार और सफलता लेकर आए।

    • इस विशेष दिन पर आपके परिवार में खुशी, स्वास्थ्य और सफलता बनी रहे, आइए इस वसंत पंचमी को खुशी और एकता के साथ मनाएं।
    • आपकी जिंदगी में ज्ञान और सफलता की बौछार हो, मां सरस्वती के आशीर्वाद से तरक्की आपके द्वार हो, वसंत पंचमी की ढेरों शुभकामनाएं!
    • प्यार और सकारात्मक ऊर्जा से भरी वसंत पंचमी की शुभकामनाएं, आइए इस वसंत ऋतु को खास बनाएं।
    • वसंत पंचमी की शुभकामनाएं, आपका परिवार हमेशा प्यार और सकारात्मकता से भरा रहे।
    • जैसे सरसों के खेत लहराते हैं और मौसम बदलता है, वैसे ही आपके परिवार में अच्छे स्वास्थ्य, शांति और खुशियों की बारिश होती रहे, वसंत पंचमी की शुभकामनाएं।

    यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ ही लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी