Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर घर के इन प्रमुख स्थानों में जलाएं दीपक, करियर में मिलेगी नई उड़ान
बसंत पंचमी (Basant Panchami 2026) 23 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी, जो ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से क ...और पढ़ें

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के उपाय। (AI generated Image)
HighLights
बसंत पंचमी का पर्व हर साल भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है
इस साल 23 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा
बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। पंचांग को देखते हुए इस साल 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2026) का पर्व मनाया जाएगा। बसंत पंचमी का दिन विद्या, बुद्धि, कला और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने से करियर में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बसंत पंचमी की शाम को घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से मां सरस्वती की असीम कृपा मिलती है और करियर की सभी बाधाएं दूर होती हैं। आइए उन खास स्थान को जानते हैं।
इन 5 स्थानों पर जलाएं दीपक (Basant Panchami 2026 Deepak Remedies)

पूजा स्थान
सबसे पहला दीपक अपने घर के मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने जलाएं। अगर हो पाए तो शुद्ध घी का दीपक जलाएं और उसमें एक चुटकी हल्दी डाल दें। कहते हैं कि पीला रंग मां सरस्वती को बेहद प्रिय है और यह ज्ञान का भी प्रतीक है। ऐसा करने से बुद्धि तेज होती है।
पढ़ाई के स्थान पर
इस दिन अपनी किताबों की अलमारी या स्टडी टेबल के पास एक दीपक जरूर जलाएं। यह दीपक मन की चंचलता को दूर कर एकाग्रता बढ़ाता है, जिससे करियर में आने वाली रुकावटें कम होती हैं।
घर के मुख्य द्वार
बसंत पंचमी की शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मुख्य द्वार से ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसे में यहां दीपक जलाने से जीवन का अंधकार और नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही सफलता के नए अवसर मिलते हैं।
खबरें और भी
उत्तर-पूर्व दिशा
वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है और इसे देवताओं का स्थान भी माना गया है। करियर में सफलता के लिए इस कोने में एक दीपक जरूर जलाएं।
तुलसी का पौधा
तुलसी को साक्षात लक्ष्मी और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। ऐसे में शाम के समय तुलसी के पास एक दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में सुख-शांति आती है और समाज में यश बढ़ता है।
पूजन मंत्र (Puja Mantra)
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वत्यै नमः।।
यह भी पढ़ें- Saraswati Puja: 23 जनवरी को मनाई जाएगी बसंत पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026 Kab Hai: 23 या 24 जनवरी, कब है बसंत पंचमी? एक क्लिक में दूर करें कन्फ्यूजन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।