Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Batuk Bhairav Jayanti 2024: कब है बटुक भैरव जयंती? इन उपाय से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 09:56 AM (IST)

    ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बटुक भैरव जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि बटुक भैरव जयंती की पूजा-अर्चना करने से जातक के जीवन में ...और पढ़ें

    Batuk Bhairav Jayanti 2024: कब है बटुक भैरव जयंती? इन उपाय से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
    Batuk Bhairav Jayanti 2024: कब है बटुक भैरव जयंती? इन उपाय से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

    HighLights

    1. ज्येष्ठ महीने में बटुक भैरव जयंती मनाई जाती है।
    2. इस साल यह पर्व 16 जून को पड़ रहा है।
    3. इस दिन महादेव ने बटुक भैरव के रूप में अवतार लिया था।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Batuk Bhairav Jayanti 2024 Date: पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बटुक भैरव जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 16 जून को मनाया जाएगा। इस दिन भगवानबटुक भैरव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति के लिए विशेष चीजों का भोग भी लगाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि बटुक भैरव की उपासना करने से सुख-शांति में वृद्धि होती है और जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान शिव का बाल रूप और सबसे भयानक रूप बटुक भैरव हैं।

    यह भी पढ़ें: Mahesh Navami 2024: महेश नवमी पर ऐसे करें भगवान शंकर की पूजा, घर स्वंय चलकर आएंगी मां लक्ष्मी

     

    बटुक भैरव की पूजा से मिलते हैं ये लाभ

    धार्मिक मान्यता है कि बटुक भैरव जयंती की पूजा-अर्चना करने से जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही मान-सम्मान, बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।  

    बटुक भैरव जयंती के उपाय

    • भगवान बटुक भैरव की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रभु की पूजा करें और उन्हें सफेद फूल, मीठे पुए और लड्डू समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे बटुक भैरव प्रसन्न होते हैं।
    • इसके अलावा अशुभ ग्रहों के नकारात्मक असर को दूर करने के लिए भगवान महादेव की उपासना करें। साथ ही शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
    • अगर आप शनि दोष से परेशान हो गए हैं, तो ऐसे में बटुक जयंती के अवसर पकौड़े और पूए बनाएं और उसे किसी जरूरतमंद को दे दें। इस टोटके को करने से शनि दोष की समस्या से निजात मिलेगी।
    • ऐसी मान्यता है कि बटुक भैरव जयंती का दिन दुर्भाग्य को दूर करने के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिला दें। इस साथ ही ॐ बटुक भैरवाय नमः मंत्र का जप करें। इससे दुर्भाग्य दूर होता है।

    यह भी पढ़ें: Shanivar ke Upay: शनिवार के दिन किया गया ये कार्य, दिलाएगा सभी कष्टों से मुक्ति


    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

     Pic Credit- Freepik

    खबरें और भी