यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
September 2023 Vrat Tyohar: 31 अगस्त से शुरू हो रहा है भाद्रपद का महीना, जानें-इस माह के प्रमुख व्रत-त्योहार
September 2023 Festival सावन महीने की पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद महीने की शुरुआत होगी। इस साल भाद्रपद यानी भादो महीने की शुरुआत 31 अगस्त स ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | June Month 2023 Festivals: हर पूर्णिमा तिथि के पश्चात नए महीने की शुरुआत होती है। इस प्रकार, सावन महीने की पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद महीने की शुरुआत होगी। इस साल भाद्रपद यानी भादो महीने की शुरुआत 31 अगस्त से हो रही है। वैष्णव संप्रदाय के लोगों के लिए सबसे बड़ा पर्व भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भादो महीने में मनाया जाता है। सनातन धर्म शास्त्रों में निहित है कि भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद महीने में हुआ है। इसके अलावा, भाद्रपद महीने में कई अन्य प्रमुख व्रत त्योहार मनाए जाते हैं। आइए, भाद्रपद महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की तिथि जानते हैं-
सितंबर माह के व्रत और त्योहार
- 02 सितंबर को कजरी तीज है।
-03 सितंबर को हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी है।
-04 सितंबर को रक्षा पंचमी है।
-05 सितंबर को शिक्षक दिवस और हल षष्ठी है।
-06 सितंबर को बुधाष्टमी व्रत और कालाष्टमी है।
-07 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रोहिणी व्रत है।
-08 सितंबर को गोगा नवमी है।
-10 सितंबर को अजा एकादशी है।
-12 सितंबर को भौम प्रदोष व्रत मनाया जाएगा।
-13 सितंबर को मासिक शिवरात्रि है।
-14 सितंबर को भाद्रपद की अमावस्या है।
-16 सितंबर को चंद्र दर्शन मनाया जाएगा।
-17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती और वाराह जयंती है।
-18 सितंबर को हरतालिका तीज है।
-19 सितंबर को गणेशोत्सव और गणेश चतुर्थी है।
-20 सितंबर को ऋषि पंचमी है।
-22 सितंबर को महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ है। इस दिन दूर्वा अष्टमी मनाई जाएगी।
-23 सितंबर को राधा अष्टमी और दुर्गाष्टमी व्रत है।
-25 सितंबर को पार्श्व एकादशी मनाई जाएगी।
-26 सितंबर को वैष्णव पार्श्व एकादशी है।
-27 सितंबर को प्रदोष व्रत है।
-28 सितंबर को गणेश विसर्जन और मिलाद उन-नबी है।
-29 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा और महालय श्राद्ध पक्ष प्रारंभ होगा।
डिसक्लेमर- 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'