Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2024: भादों के प्रदोष व्रत पर करें महादेव का राशि अनुसार अभिषेक, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 05:33 PM (IST)

    सनातन धर्म में सभी तिथि किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है। ठीक इसी प्रकार त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि महाद ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2024: शिव जी की पूजा से कार्य होते हैं सफल
    Pradosh Vrat 2024: शिव जी की पूजा से कार्य होते हैं सफल

    HighLights

    1. त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है।
    2. इस तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है।
    3. प्रदोष व्रत के दिन पूजा संध्याकाल में होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bhadrapad Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अधिक महत्व है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रदोष व्रत किया जाता है। इस तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए व्रत किया जाता है। यदि आप देवों के देव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान राशि अनुसार महादेव का अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक की किस्मत चमक सकती है।

    प्रदोष व्रत 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2024 Date and Puja Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 31 अगस्त को देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 01 सितंबर को देर रात 03 बजकर 40 मिनट पर होगा। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष काल की पूजा करने का विधान है। इसलिए 31 अगस्त को प्रदोष व्रत मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Bhadrapad Pradosh Vrat 2024: कब है भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत? जानें पूजन समय और नियम

    शिव जी का राशि अनुसार अभिषेक

    • मेष राशि के जातक प्रदोष व्रत की पूजा में महादेव का गंगाजल से अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन शिव जी का दूध से अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का दूध में दूर्वा मिलाकर अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक प्रदोष व्रत पर प्रभु का शुद्ध घी से अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक प्रदोष व्रत पर शिव जी का गंगाजल में दूर्वा मिलाकर अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक प्रदोष व्रत पर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का दूध में शहद मिलाकर अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन शिव जी का दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का नारियल के जल से अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें शिव जी की खास पूजा, मनचाही मुरादें होंगी पूर्ण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी