यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhadrapada Purnima 2024: पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय, नहीं रहेगा दरिद्रता का वास
पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करना और दान-पुण्य आदि करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है ...और पढ़ें

HighLights
- महत्वपूर्ण तिथियों में से एक मानी गई है पूर्णिमा तिथि।
- पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान का माना गया है विशेष महत्व।
- भाद्रपद पूर्णिमा पर कुछ उपायों को करने से मिल सकता है लाभ।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को महत्वपूर्ण तिथियों में से एक माना जाता है। कई साधक इस दिन पर व्रत आदि भी करते हैं। इस दिन पर भगवान सत्यनारायण की पूजा का विधान है। साथ ही इस तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। ऐसे में आप भाद्रपद पूर्णिमा पर इन उपायों द्वारा मां लक्ष्मी की कृपा के पात्र बन सकते हैं।
पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त (Bhadrapada Purnima Shubh Muhurat)
भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत, 16 सितंबर 2024 को रात्रि 11 बजकर 14 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 17 सितंबर को रात 07 बजकर 34 मिनट पर होगा। ऐसे में पूर्णिमा का व्रत मंगलवार, 17 सितंबर को किया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय का समय इस प्रकार रहने वाला है -
पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय - शाम 05 बजकर 55 मिनट से (16 सितंबर)
मिलेगी गृह क्लेश से मुक्ति

यदि आपके घर में बिना कारण ही लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है, तो इसके लिए भाद्रपद पूर्णिमा के दिन किया गया ये उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए पूर्णिमा के दिन विष्णु जी की विधि-विधान पूर्वक-पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास बना रहता है और लड़ाई-झगड़े पर रोक लगती है।
यह भी पढ़ें - Bhadrapada Purnima 2024: 17 या 18 सितंबर? कब है भाद्रपद पूर्णिमा, यहां दूर होगी डेट की कन्फ्यूजन
धन की समस्या होगी दूर
पूर्णिमा तिथि पर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए भी आप उपाय कर सकते हैं। इसके लिए मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें लाल रंग का फूल जैसे गुड़हल अर्पित करें। इसके साथ ही कनकधारा स्त्रोत का पाठ भी जरूर करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा साधक और उसके परिवार पर बनी रहती है और साधक को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Bhadrapada Purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा पर ऐसे प्राप्त करें मां लक्ष्मी की कृपा, धन के भरे रहेंगे भंडार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।