Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bachchon Ke Naam: अपने बेटे के लिए चुने प्रभु श्रीराम के ये नाम, सदा बरसेगी कृपा

    Updated: Wed, 01 Oct 2025 10:32 AM (IST)

    आजकल बच्चों को यूनिक नाम देने का चलन है लेकिन यूनिक नाम देने के चक्कर में हम कभी-कभी अर्थहीन नाम भी चुन लेते हैं जो बिल्कुल गलत है। ऐसे में आप प्रभु श ...और पढ़ें

    Lord Shri Ram for Babies in hindi (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    Lord Shri Ram for Babies in hindi (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में शुभ माने जाते हैं दिव्य अर्थ वाले नाम।
    2. अच्छे अर्थ वाले नाम देते हैं सकारात्मक परिणाम।
    3. लड़कियों को भी दे सकते हैं भगवान राम के ये नाम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों के लिए हमेशा एक सार्थक नाम चुनना चाहिए, जिसका अर्थ भी काफी दिव्य हो। अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम कभी न चुनें, जिसका कोई अर्थ न हो, क्योंकि ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में अगर आप भी अपने बेटे के लिए कोई अच्छा नाम ढूंढ रहे हैं, तो भगवान राम को समर्पित यह नाम चुन सकते हैं।

    लड़कों के लिए प्रभु श्रीराम के नाम

    • शाश्वत - इस नाम का अर्थ है - जो शाश्वत एवं अजेय हैं। ऐसे में यह नाम आपके बेटे पर खूब खिलेगा।
    • जैत्र - विजय के प्रतीक होने के कारण भगवान राम को जैत्र भी कहा जाता है। ऐसे में आप यह नाम अपने बेटे को दे सकते हैं।
    • वेदान्तसार - इस नाम का अर्थ होता है - वेदान्त का सार। ऐसे में यह दिव्य नाम आपके बेटे के लिए अच्छा रहने वाला है।
    • सौम्य - जो शान्त स्वभाव वाले हैं, ऐसे प्रभु राम को समर्पित नाम सौम्य भी आप अपने बेटे को दे सकते हैं।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    • वरप्रद - जो वर प्रदान करने वाले हैं, ऐसे प्रभु श्रीराम को समर्पित यह नाम भी आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
    • पराकाश - इस नाम का अर्थ है सर्वोच्च स्थान। यह नाम भगवान राम के 108 नामों में शामिल है।
    • पारग - जो सबको पार लगाने वाले हैं, ऐसे प्रभु राम का यह नाम आपके बेटे के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
    • दान्त - जो शांति के प्रतीक हैं, ऐसे प्रभु राम को दान्त के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में

    लड़कियों के लिए राम जी के नाम

    आप अपनी बेटी के लिए भी राम जी से प्रेरित नाम चुन सकते है, जो यूनिक होने के साथ-साथ बहुत ही खास अर्थ वाले हैं।

    • वाग्मी - उत्तम प्रवक्ता होने की वजह से प्रभु श्रीराम को वाग्मी भी कहा जाता है। ऐसे में आपकी बेटी पर यह नाम खूब खिलने वाला है।
    • धन्वी - धनुष धारण करने के कारण भगवान राम को धन्वी भी कहा जाता है। ऐसे में आप अपनी बेटी को यह प्यारा-सा नाम दे सकते हैं।
    • यज्वी - यज्वी का अर्थ है, यज्ञकर्ता। ऐसे में भगवान राम को समर्पित यह ना आपकी बेटी के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें - Dussehra 2025: इन जगहों पर नहीं होता रावण का दहन, बहुत ही खास है वजह

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें -  Vastu Tips: क्या आप भी कर रहे हैं घर शिफ्ट, तो वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान, बनी रहेगी सुख-शांति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'