यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर जरूर करें ये आसान उपाय, जीवन में सदैव बनी रहेगी खुशहाली
दीपोत्सव के आखिरी दिन भाई दूज (Bhai Dooj 2024) मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाईयों के लिए व्रत रखती हैं और उनके खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। इस द ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस साल यह त्योहार आज यानी 03 नवंबर (Bhai Dooj 2024 Date) को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन की तरह ही यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन पर बहने अपने भाई का तिलक करती हैं और भाई अपनी बहनों को कुछ-न-कुछ उपहार देते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस दिन के लिए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनके द्वारा भाई-बहन के जीवन में धन, यश, आयु और बल में वृद्धि होती है।
तिलक करने का शुभ मुहूर्त
भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त देखकर ही भाई का तिलक करना चाहिए। ऐसे में भाई दूज के दौरान तिलक करने का शुभ मुहूर्त आज यानी 03 नवंबर दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहने वाला है।

इस तरह करें तिलक
भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त आटे से चौक बनाएं। अब इस स्थान पर भाई को बिठाएं, इस दौरान ध्यान रखें कि भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। भाई का तिलक करने से पहले उसके सिर पर फूल, पान, सुपारी और पैसा रखें और इसके बाद तिलक करें। इसके बाद भाई की हाथों में कलावा बांधे। साथ ही इस दिन बहन द्वारा भाई को पान खिलाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें - Bhai Dooj 2024: इन चीजों से करें भाई दूज पर तिलक, रखें इन बातों का ध्यान
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
होगी दीर्घायु की प्राप्ति
भाई दूज के मौके पर भाई-बहन को पवित्र नदी यमुना में स्नान करना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली और बरकत आती है। वहीं, संध्याकाल में घर के बाहर चार बत्तियों से वाला दीपक अर्थात यम दीपक जलाकर दीपदान करें। ऐसा माना जाता है कि यम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता।
खबरें और भी
बनी रहेगी खुशहाली
भैया दूज के खास मौके पर भाई-बहन को मिलकर गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना चाहिए और अपनी क्षमतानुसार दान आदि करना चाहिए। ऐसा आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही घर-परिवार में समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें - Bhai Dooj 2024: 02 या 03 नवंबर, कब है भाई दूज? जानें क्या है इस पर्व की सही डेट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।