Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhai Dooj 2025: इस साल कब है भाई दूज, जानें तिथि और तिलक करने का शुभ मुहूर्त

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 03:30 PM (GMT+05:30)

    भैय्या दूज (bhai dooj 2025 kab hai) के दिन बहनें अपने भाई का टीका करती हैं और उनकी लम्बी उम्र व खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। इस दिन पर यमदेव ...और पढ़ें

    Bhai Dooj 2025 जानिए भाई दूज की सही डेट।
    Bhai Dooj 2025 जानिए भाई दूज की सही डेट।

    HighLights

    1. कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर मनाया जाता है भाई दूज।
    2. शुभ मुहूर्त में बहने करती हैं अपने भाई का तिलक।
    3. यमदेव और यमुना से जुड़ी है भाई दूज की कथा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन की तरह ही यह पर्व भी भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है। इस दिन बहने अपने भाई का तिलक करती हैं और बदले में भाई उन्हें कुछ उपहार देते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस साल भाई दूज का पर्व कब मनाया जाएगा।

    कब है भाई दूज

    कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का प्रारम्भ 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐस में भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा -

    तिलक करने का शुभ मुहूर्त - दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक

    (Picture Credit: Freepik)

    क्या है पौराणिक कथा

    भाई दूज की पौराणिक कथा यमराज और यमुना से जुड़ी हुई है। कथा के अनुसार, एक बार यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने घर आमंत्रित किया। यमराज जी ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया। जब वह अपनी बहन के स्थान पर पहुंचे, तो उनके आदर-सत्कार से काफी प्रसन्न हुए।

    अपने भाई को विदा करते समय यमुना ने उन्हें एक नारियल का गोला भी भेंट किया। यमराज ने इसका कारण पूछा, तो यमुना ने कहा कि यह नारियल आपको मेरी याद दिलाता रहेगा। इसी वजह से भाई दूज पर भाई को नारियल का गोला देने की परम्परा है।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    तिलक करने की सही विधि

    भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त आटे से चौक बनाएं। अब इस स्थान पर भाई को पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। भाई का तिलक करने से पहले उसके सिर पर फूल, पान, सुपारी और पैसा रखें और इसके बाद उनका तिलक करें। अब भाई के हाथ में कलावा बांधे और उन्हें पान खिलाएं। इस तरह भाई का तिलत करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें - Diwali 2025 Date: कब मनाई जाएगी दीवाली? एक क्लिक में नोट करें सही डेट और पूजा समय

    यह भी पढ़ें - Shani Dhaiya: सिंह राशि वालों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति? ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।