Bhai Dooj 2026 Wishes: भाई-बहन के रिश्ते में घोलें मिठास, WhatsApp और FB पर शेयर करें ये दिल छू लेने वाले संदेश
अगर इस साल भाई दूज के मौके पर आप भी अपने भाई या बहन से किसी कारण से दूर हैं ...और पढ़ें

भाई दूज 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस दुनिया में भाई-बहन के बीच का रिश्ता बेहद पवित्र, खास, विश्वास और सम्मान भाव से जुड़ा होता है। रक्षाबंधन की ही तरह भाई दूज भी इसी रिश्ते को मानने का सुनहरा अवसर है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, खुशहाल जीवन और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करती हैं।
वहीं भाई भी इस मौके पर बहन को सुनहरा उपहार देकर उसका जीवनभर साथ देना का वादा करता है। पौराणिक मान्यताओं के हिसाब से इस पर्व का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा है। इस साल भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर 2026, बुधवार को है।
आज भाई दूज के मौके पर कई भाई-बहन काम के सिलसिले या दूसरी वजहों से मिल नहीं पाते हैं। ऐसे में शुभकामनाएं संदेशों के जरिए भाई-बहन इस त्योहार का एहसास कर सकते हैं। अगर आप भी इस भाई दूज पर अपने भाई-बहन को प्यारे-प्यारे संदेश भेजना चाहते हैं तो नीचे कुछ प्यार संदेशों में से चुनकर WhatsApp और Facebook पर शेयर कर सकते हैं।
भाई दूज 2026 शुभकामनाएं (Bhai Dooj 2026 Wishes)

माथे पर सज गया तिलक तुम्हारा,
तुम ही हो सबसे प्यारा सहारा।
दुआ है खुशियों से भरी रहे झोली,
सदा मीठी रहे हमारी ये बोली।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

बचपन की वो खट्टी-मीठी तकरार,
और हर बात में छुपा गहरा प्यार।
सदा सलामत रहे तुम्हारी मुस्कान,
तुम ही हो भाई मेरी पहचान।
शुभ भाई दूज!

थाली में सजाया है रोली और अक्षत,
सदा बनी रहे तुम्हारे जीवन में बरकत।
तिलक लगाकर मांगी रब से यही मुराद,
हर लम्हा रहे खुशियों से आबाद।
हैप्पी भाई दूज!

लड़ना-झगड़ना और फिर मान जाना,
हर मुश्किल में चुपचाप साथ निभाना।
ये रिश्ता यूं ही चमकता रहे उम्र भर,
कभी न पड़े किसी की बुरी नजर।
भाई दूज की हार्दिक मंगलकामनाएं!
यह भी पढ़ें- 11 नवंबर को मनाया जाएगा भाई दूज, चेक करें शुभ मुहूर्त; पंडित जी ने बताई पूजा की विधि
यह भी पढ़ें- 10 या 11 नवंबर, किस दिन मनेगा भाई दूज? नोट करें तिलक का सही समय और यम द्वितीया से जुड़ी मान्यताएं