Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी पर जरूर करें इन चीजों का दान, मिलेगा यश अपार, चमकेगा करियर-व्यापार

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 12:46 PM (IST)

    भगवान सूर्य का दूसरा नाम भानु है। सूर्य देव की पूजा के लिए भानु सप्तमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त भक्ति और सच्ची श्रद्धा ...और पढ़ें

    Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी पर करें इन चीजों का दान -
    Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी पर करें इन चीजों का दान -

    HighLights

    1. भगवान सूर्य का दूसरा नाम भानु है।
    2. सूर्य देव की पूजा के लिए भानु सप्तमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
    3. इस साल यह 25 अगस्त को मनाई जाएगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भानु सप्तमी का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। इस बार यह भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि यानी 25 अगस्त, 2024 को मनाई जा रही है। इस तिथि पर भगवान सूर्य की पूजा करने से जीवन की समस्त बाधाओं का नाश होता है। साथ ही भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त होती है।

    वहीं, अगर इस दिन (Bhanu Saptami 2024) कुछ चीजों दान किया जाए, तो पिता के साथ बिगड़ते संबंधों में सुधार होता है और अपार यश की प्राप्ति होती है।

    इस दिन बन रहे हैं ये शुभ योग

    हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 अगस्त को भानु सप्तमी के दिन रवि योग और त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। रवि योग सुबह 05 बजकर 56 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। वहीं, त्रिपुष्कर योग सुबह 04 बजकर 45 मिनट से लेकर अगले दिन 26 अगस्त को भोर 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, टूट पड़ेगा दुखों का पहाड़, निष्फल हो जाएगी पूजा

    भानु सप्तमी के दिन करें इन चीजों का दान

    भानु सप्तमी (Bhanu Saptami August 2024) के दिन गुड़, चावल, गेहूं, तांबा, माणिक्य रत्न, लाल पुष्प, आदि चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर इन चीजों का दान किया जाए, आर्थिक तंगी से निजात मिलता है। साथ ही व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन गंगा स्नान भी बहुत अच्छा माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi 2024 Date: 28 या 29 अगस्त कब है अजा एकादशी? एक क्लिक में दूर करें कंफ्यूजन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी