यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी पर इन कार्यों को करने से पूरी होंगी सभी मुरादें, नोट करें शुभ योग और मंत्र
भगवान सूर्य की पूजा बेहद कल्याणकारी मानी जाती है। भानु सप्तमी का पर्व भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन पूजा-अर्चना और कठिन व्रत का पालन क ...और पढ़ें

HighLights
- भगवान सूर्य की पूजा बेहद कल्याणकारी मानी जाती है।
- भानु सप्तमी का पर्व भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है।
- सूर्य देव की पूजा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भानु सप्तमी का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन लोग भगवान सूर्य की पूजा करने से मनोवांक्षित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही धन, सफलता और खुशी का आशीर्वाद मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार भानु सप्तमी 11 अगस्त 2024, दिन रविवार यानी आज मनाई जा रही है, तो आइए इस दिन (Bhanu Saptami 2024) से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं -
(1).jpg)
भानु सप्तमी शुभ योग
हिंदू पंचांग के अनुसार, द्विपुष्कर योग सुबह 05 बजकर 48 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही रवि योग भी सुबह 05 बजकर 48 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। फिर अमृत काल रात 10 बजकर 45 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 02 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
भानु सप्तमी पर करें ये काम
- सुबह पवित्र स्नान करें।
- इस दिन गंगा में स्नान करना शुभ माना जाता है।
- इसके बाद भगवान सूर्य को भाव के साथ अर्घ्य दें।
- भगवान का आह्वान करने के लिए विभिन्न सूर्य मंत्रों का जाप करें।
- इस दिन सूर्य देव को लाल रंग के फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
- वहीं, कुछ भक्त कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपवास भी रखते हैं।
सूर्य देव पूजन मंत्र
- ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
- ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।
यह भी पढ़ें: Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी पर भगवान सूर्य को ऐसे करें प्रसन्न, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।