Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, आर्थिक तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 05 Mar 2025 05:52 PM (IST)

    सृष्टि के रचयिता देवों के देव महादेव (Pradosh Vrat 2025 Puja Vidhi) बड़े ही दयालु और कृपालु हैं। अपने भक्तों के सभी दुख हर लेते हैं और उन पर विशेष कृपा ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. देवों के देव महादेव को सोमवार का दिन अति प्रिय है।
    2. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इस शुभ तिथि पर देवों के देव महादेव और जगत की देवी मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है।

    शिव पुराण में निहित है कि भगवान शिव के चरण और शरण में रहने वाले साधकों को पृथ्वी लोक पर सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की कृपा से जीवन में मंगल ही मंगल होता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर पूजा के समय इन चीजों से भगवान शिव (Lord Shiv Puja Vidhi) का अभिषेक करें। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: 11 या 12 मार्च, कब रखा जाएगा मार्च का पहला प्रदोष व्रत? पढ़िए पूजा का सही टाइम

    इन चीजों से करें अभिषेक

    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष व्रत पर पूजा के समय गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से आर्थिक विषमता दूर होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    • करियर को नया आयाम देने के लिए भौम प्रदोष व्रत पर गंगाजल में गुड़ मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सूर्य देव की कृपा साधक पर बरसती है।
    • कारोबार में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर गाय के कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। बुध देव की कृपा बरसने से कारोबार को नया आयाम मिलता है।
    • शनि की बाधा को दूर करने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।  
    • अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष व्रत पर शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषक करें। इस उपाय को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत की पूजा में करें इस स्तोत्र का पाठ, जल्द खुलेंगे सफलता के रास्ते

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी