विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Buddha Purnima Remedies: मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा, बस बुद्ध पूर्णिमा को करना है ये काम

Published: Fri, 02 May 2025 02:19 PM (IST)

बुद्ध पूर्णिमा के दिन रवि योग सहित 3 शुभ योग बन रहे हैं। इनमें भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की ...और पढ़ें

इस साल 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी।
इस साल 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी।

HighLights

  1. पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण जी की पूजा और व्रत करना चाहिए।
  2. भगवान विष्णु की पूजा से घर में आती है शांति, सुख और समृद्धि।
  3. लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए बुध पूर्णिमा की रात में करें कुछ उपाय।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इसके साथ ही इस दिन लक्ष्मी पूजन का भी विशेष महत्व है। रात में लक्ष्मी जी की पूजा करने से उनकी कृपा मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस वर्ष वैशाख पूर्णिमा 11 मई को शाम 8:01 मिनट पर शुरू होकर 12 मई की रात 10:25 मिनट रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। चंद्रोदय शाम 6:57 मिनट पर होगा।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन बन रहें हैं ये योग

बुद्ध पूर्णिमा पर तीन तरह के योग बन रहे हैं। सुबह 05:32 से 06:17 तक रवि योग रहेगा। इस योग में भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की पूजा करने से स्वास्थ्य और समृद्धि मिलेगी। सभी तरह के दुख खत्म होंगे। भद्रावास योग सुबह 9:14 मिनट तक रहेगा। भद्रा पाताल लोक में होगी।

भद्रावास योग में पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। वरीयान योग पूरी रात रहेगा, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा और साधना करने का विशेष फल मिलता है। इस योग में किए गए मंगलदायक कार्य सफल होते हैं और साधक को उनका शुभ फल मिलता है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: किस दिशा में सिर रखकर सोने से आती है गहरी नींद, दक्षिण और पूर्व में क्यों नहीं रखें पैर

बुद्ध पूर्णिमा की रात में करें ये उपाय

  • पीपल के पेड़ के नीचे रात में चौमुखी दीपक जलाकर मां लक्ष्मी का आह्वान करना चाहिए।
  • रात में 11 कौड़ी लकर उस पर हल्दी लगा दें। फिर उन्हें माता लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाएं।
  • अगले दिन उन कौड़ियों को उठाकर लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।

यह भी पढ़ें- बार-बार हाथ से फिसल जाती है सरकारी नौकरी, पढ़ाई के साथ करें ये उपाय… बन जाएगा काम

  • कच्चे दूध में चीनी और अक्षत मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देने से उसका अशुभता कम होती है।
  • रात के समय में चावल, चीनी, दही, सफेद कपड़े आदि का दान दें, इससे चंद्रमा ठीक होता है।
  • चंद्रमा के उपाय करने से मन स्थिर और शांत होता है। आपके लिए गए फैसले सही होते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।