विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश की पूजा के समय जरूर करें ये उपाय, दौड़ने लगेगा रुका हुआ कारोबार

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 08 Apr 2025 10:00 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन ...और पढ़ें

Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें?
Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।
  2. भगवान गणेश की पूजा बुधवार के दिन की जाती है।
  3. भगवान गणेश की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार का दिन भगवान गणेश को अति प्रिय है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। कहते हैं कि भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही करियर और कारोबार में जातक मनमुताबिक तरक्की करता है। इसके अलावा, भगवान गणेश की पूजा करने से कुंडली में बुध ग्रह भी मजबूत होता है।

ज्योतिष भी कारोबार में तरक्की पाने के लिए भगवान गणेश की पूजा करने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय भी किए जाते हैं। भगवान गणेश के शरण में रहने वाले साधकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। अगर आप भी करियर और कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन उपायों को जरूर करें। इसके साथ ही राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर रहेगा फोकस

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक बुधवार के दिन पूजा के समय 'ॐ विनायकाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक सौभाग्य में वृद्धि के लिए 'ॐ प्रमुखाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक बिजनेस में फायदे के लिए 'ॐ सुमुखाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कर्क राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए 'ॐ ब्रह्मचारिणे नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • सिंह राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए 'ॐ विष्णुप्रियाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कन्या राशि के जातक कारोबार में तरक्की के लिए 'ॐ हेरम्बाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • तुला राशि के जातक बुधवार के दिन पूजा के समय 'ॐ महोदराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए 'ॐ प्रमधाय नमः' मंत्र का जप करें।
  • धनु राशि के जातक भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ पूष्णे नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए 'ॐ सर्वाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक संकट से निजात पाने के लिए 'ॐ वटवे नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मीन राशि के जातक बुधवार के दिन पूजा के समय 'ॐ सहिष्णवे नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

बुधवार के उपाय

व्यापार के दाता बुध देव को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए बुधवार के दिन गन्ने के रस में दूर्वा मिलाकर भगवान गणेश का अभिषेक करें।

बुधवार के दिन पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। साथ ही गणेशजी के नामों का जप करें।

गणेश जी की आरती

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश...

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।

माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥

जय गणेश जय गणेश...

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश...

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।

लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥

जय गणेश जय गणेश...

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश...

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥

जय गणेश जय गणेश...

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश...

'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश...

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश...

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।

कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥

जय गणेश जय गणेश...

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश...

यह भी पढ़ें: कठिन होने के साथ-साथ पुण्यकारी भी है अमरनाथ यात्रा, जानिए इसका महत्व

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।