Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali पर इन 7 चीजों को खरीदना माना जाता है बेहद शुभ, तभी मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद!

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 02:08 PM (IST)

    दीपावली का पर्व बेहद विशेष माना जाता है। इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन को लेकर लोगों के अपने- अपने रीति-रिवाज हैं। ऐसा माना जाता है क ...और पढ़ें

    Diwali 2024: दिवाली पर खरीदें ये चीजें।
    Diwali 2024: दिवाली पर खरीदें ये चीजें।

    HighLights

    1. दिवाली हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार हैं।
    2. दिवाली बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।
    3. दिवाली को रोशनी का पर्व भी कहा जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली का शुभ त्योहार बस आने ही वाला है। यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह में हर साल बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन लोग समृद्धि और भाग्य की देवी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। वहीं, इस दिन (Diwali 2024) को नई वस्तुओं की खरीदारी (Diwali Par Kya Kharidna Chahiye) के लिए भी बहुत ही शुभ माना जाता है, लेकिन वो कौन सी चीजें हैं? जिन्हें घर पर लाना शुभ होता है, आइए उसके बारे में जानते हैं।

    दिवाली पर खरीदें ये चीजें (Buying These 7 Things On Diwali)

    चांदी की वस्तुएं

    दिवाली पर चांदी की वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में धन और समृद्धि आती है। ऐसे में आप चांदी के आभूषण, सिक्के व चांदी के बरतन खरीद सकते हैं। बता दें, चांदी का उपयोग अक्सर धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है और यह पवित्रता का भी प्रतीक है।

    दीये

    दिवाली की मुख्य परंपराओं में से एक तेल के दीपक जलाना भी है। ऐसा कहा जाता है कि इन दीयों की रोशनी देवी लक्ष्मी को आपके घर में खींच लाती है और नकारात्मकता को दूर कर देती है। ऐसे में आप इस शुभ दिन पर तेल के लैम्प और दीये खरीद सकते हैं।

    झाड़ू

    यदि आपका बजट सीमित है, तो चिंता न करें, आप इस दिन झाड़ू भी खरीद सकते हैं, क्योंकि यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में इस पावन दिन पर आप घर के लिए झाड़ू खरीद सकते हैं। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है। साथ ही परिवार की सभी आर्थिक चिंताएं दूर होंगी।

    खबरें और भी

    गोमती चक्र

    दिवाली के मौके पर गोमती चक्र का खरीदना बहुत अच्छा माना जाता है। इसका उपयोग अक्सर दिवाली के अवसर पर पूजा के लिए किया जाता है। साथ ही बुरी नजर से बचने के लिए इसे घर पर और बरकत के लिए कार्यस्थल पर रखा जाता है। यह चक्र सफलता और शुभता का प्रतीक है।

    सोने और चांदी के सिक्के

    दिवाली पर सोने और चांदी के सिक्कों व इससे बनी चीजों का खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पर इन सिक्कों को खरीदने से सफलता, धन और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

    लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा

    धनतेरस और दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदना और स्थापित करना बहुत कल्याणकारी माना जाता है। यह परंपरा भक्ति, पूजा और ज्ञान का प्रतीक है।

    नए वस्त्र

    दिवाली पर कपड़े खरीदने की भी परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि इस शुभ मौके पर नए कपड़े खरीदने से जीवन में शुभता आती है। साथ ही यह नवीकरण और उत्सव की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दीपावली की डेट से लेकर शुभ मुहूर्त तक, यहां पढ़ें पर्व से जुड़े 10 सवालों के जवाब

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।