Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Month 2025: चैत्र माह में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति, जीवन होगा खुशहाल

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 05:26 PM (IST)

    हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह पहला महीना होता है। इस महीने को धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इस माह में हिंदू नववर्ष की शुरुआत औ ...और पढ़ें

    चैत्र माह में जरूर करें ये उपाय (Pic Credit- Freepik)
    चैत्र माह में जरूर करें ये उपाय (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र पहला महीना होता है।
    2. इस माह में चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है।
    3. चैत्र नवरात्र व्रत करने से मां दुर्गा को प्रसन्न होती हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होली के बाद चैत्र माह की शुरुआत होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना करने की शुरुआत की थी। इस माह में सूर्य देव की पूजा करने से कारोबार में वृद्धि होती है और रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चैत्र माह (Chaitra Month 2025 Upay) के किए जाने वाले उपायों के बारे में विस्तार से।

    चैत्र माह 2025 डेट (Chaitra Month 2025 Start and End Date)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की शुरुआत 15 मार्च से हो गई है और इस माह का समापन अगले महीने यानी 12 अप्रैल को होगा।

    पितृ दोष होगा दूर

    पितरों को शांति प्राप्ति के लिए चैत्र माह में पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करें। साथ ही पीपल के पेड़ पर जल में काले तिल और दूध मिलाकर चढ़ाएं। इस दौरान पितरों को शांति प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से पितरों को शांति मिलती है और पितृ दोष दूर होता है।

    कारोबार में होगी वृद्धि

    चैत्र माह में सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद गरीब लोगों या मंदिर में लाल रंग के कपड़ें का दान करें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से साधक को सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही कारोबार में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Month 2025: तुलसी के इन उपायों से फूल की तरह खिलेगी किस्मत, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    आर्थिक तंगी होगी दूर

    आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए तुलसी की जड़ को पीले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में सकारत्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

    खबरें और भी

    वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

    सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। चैत्र माह में रोजाना तुलसी की पूजा की करें। इस दौरान देसी घी का दीपक जलाएं। मां तुलसी को लाल चुनरी समेत सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल होता है।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Festival List 2025: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र? यहां पढ़िए व्रत-त्योहारों की लिस्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।