Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2024: नाम-पैसा और शौहरत की नहीं रहेगी कमी, चैत्र नवरात्र पर करें ये चमत्कारी उपाय

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 12:02 PM (GMT+05:30)

    चैत्र नवरात्र का खास महत्व है। नवरात्र का समय माता दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शुरू होगा और ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र पर करें ये उपाय
    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र पर करें ये उपाय

    HighLights

    1. सनातन धर्म में नवरात्र का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है।
    2. इस साल चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं।
    3. चैत्र नवरात्र का पर्व देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।  Chaitra Navratri 2024: सनातन धर्म में नवरात्र का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। यह पर्व देवी दुर्गा को समर्पित है और लोग नौ दिनों के दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। वहीं, इसका समापन राम नवमी के साथ होगा जो कि 17 अप्रैल, 2024 को है।

    ऐसा माना जाता है मां दुर्गा इस दौरान अपने भक्तों की सारी इच्छाएं पूर्ण करती हैं और उनकी बिगड़ी बनाती हैं, जब यह पर्व इतना करीब है, तो आइए कुछ ऐसे आसान उपाय करते हैं, जिससे मां दुर्गा की कृपा प्राप्त हो।

    चैत्र नवरात्र पर करें ये चमत्कारी उपाय

    त्रिदेवियों की पूजा अवश्य करें

    नवरात्र के दौरान अगर आप मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको उनके साथ देवी लक्ष्मी और मां सरस्वती की भी स्थापना करनी चाहिए। इसके साथ ही त्रिदेवियों की एक साथ विधि अनुसार पूजा करनी चाहिए और उनके वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मां आदिशक्ति की कृपा प्राप्त होती है।

    नौ दिनों का उपवास रखें

    नवरात्र के पूरे नौ दिनों का उपवास रखने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। अगर ऐसा संभव न हो तो पहले और आठवें दिन का व्रत जरूर करें। इससे देवी दुर्गा प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सभी दुखों को दूर करती हैं, लेकिन व्रत के दौरान ध्यान रहे कि किसी के बारे में बुरा न बोलें और न ही सुनें।

    खबरें और भी

    नवार्ण मंत्र का करें जाप

    ऐसा माना जाता है कि नौ दिनों तक घर में मां दुर्गा के नाम की ज्योति जलाने से घर में मां का वास होता है। इसके अलावा नवार्ण मंत्र 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' का जाप करना भी बेहद शुभ होता है, जो लोग व्रत कर रहे हैं और जो नहीं भी कर पा रहे हैं उनके लिए  दुर्गा सप्तशती का पाठ बेहद कल्याणकारी सिद्ध होता है। ऐसा करने से घर में नाम-पैसा और शौहरत की कमी नहीं रहती है।

    यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में पड़ेगा इसका प्रभाव ?

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।