यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chaitra Navratri 2024: सपने में हुए हैं माता रानी के दर्शन? तो मिल सकते हैं ये खास संकेत
नवरात्र के समय को आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यताओं के अनुसार इन दौरान मां दुर्गा से जुड़ी सभी शक्तियां जागृत हो जाती हैं। इसल ...और पढ़ें

HighLights
- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होती है चैत्र नवरात्र की शुरुआत।
- 09 अप्रैल से 17 अप्रैल तक मनाई जाएगी चैत्र नवरात्र।
- इस दौरान की जाती है मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Navratri Dream Meaning: वर्ष 2024 में 09 अप्रैल, मंगलवार के दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, इसका समापन 17 अप्रैल को होने जा रहा है। नवरात्र की अवधि मुख्य रूप से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित मानी जाती है। ऐसे में यदि आपको इस पवित्र अवधि में सपने में माता रानी के दर्शन होते हैं, तो यह आपको भविष्य के बारे में कुछ खास संकेत दे सकता है।
शुभ होता है ऐसा सपना
नवरात्र के दौरान मारा रानी को सपने में देखना बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह इस बात का संकेत है कि इससे व्यक्ति की मनचाही मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
शत्रुओं पर मिलेगी विजय
अगर कोई व्यक्ति सपने में मां दुर्गा को शेर पर सवार देखता है, तो यह भी एक बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके रुके हुए काम, जल्द बनने लगते हैं। साथ ही यह सपना आपको शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करना का भी संकेत दे सकता है।
मिल सकती है खुशखबरी
अगर किसी व्यक्ति को माता रानी सपने में लाल रंग के वस्त्र में दर्शन देती हैं, तो यह संकेत अच्छा माना जाता है। इसका अर्थ है कि जल्द आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है। वहीं, जब सपने में माता रानी मुस्कुराती हुई नजर आती हैं, तो इसका अर्थ है कि मां दुर्गा आपसे प्रसन्न हैं।
यह भी पढ़ें - Chaitra Navratri 2024 Day 4: आज है चैत्र नवरात्र का चौथा दिन, इस विधि से करें मां कुष्मांडा की पूजा, चढ़ाएं उनका प्रिय भोग
माता को सोलह श्रृंगार में देखना
सपने में माता रानी को सोलह श्रृंगार में देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप अविवाहित हैं, तो यह सपना इस बात का संकेत है कि आपकी शादी जल्द होने वाली है। वहीं, शादीशुदा महिला द्वारा यह सपना देखने का अर्थ है कि आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
खबरें और भी
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'