Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, मिलते हैं ये संकेत

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 03:24 PM (GMT+05:30)

    चैत्र नवरात्र इस बार 09 अप्रैल से शुरू होंगे और 17 अप्रैल को समापन होगा। इस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही जीवन म ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, मिलते हैं ये संकेत
    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, मिलते हैं ये संकेत

    HighLights

    1. हिंदू धर्म का नवरात्र पर्व का विशेष महत्व है।
    2. नवरात्र में मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है।
    3. इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत 09 अप्रैल से होगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, वर्ष में मुख्य रूप से 2 बार नवरात्र मनाए जाते हैं। जिनमें चैत्र नवरात्र और आश्विन माह की शारदीय नवरात्र शामिल है। इस बार 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू होंगे और 17 अप्रैल को समापन होगा। इस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही जीवन में सुख और शांति के लिए व्रत किया जाता है। मान्‍यता के अनुसार, नवरात्र में जिस वाहन पर मां दुर्गा आती हैं उसका अलग-अलग मतलब होता है। इस बार चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन का क्या मतलब है और इससे क्या संकेत मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि पर इस शुभ योग में घटस्थापना से होगा लाभ, जानिए विधि

    मिलते हैं ये संकेत

    शास्त्रों की मानें तो अगर नवरात्र में मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आती हैं, तो इसे छत्रभंगे स्तुरंगम कहा जाता है। मां दुर्गा के वाहन को शुभ नहीं माना जाता है। मां दुर्गा के इस वाहन से यह संकेत मिलते हैं कि आने वाले वक्त में सत्ता में कुछ बदलाव होने वाला है। साथ ही युद्ध का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा कहा जाता है कि मां दुर्गा के घोड़े पर सवार होकर आने से प्राकृतिक आपदा की संभावना बढ़ सकती है।  

    इस दिन से है चैत्र नवरात्र

    पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू होंगे और 17 अप्रैल को समापन होगा। ऐसे में 09 अप्रैल को घटस्थापना कर मां दुर्गा की विशेष पूजा कर सकते हैं।

    घटस्थापना समय

    ज्योतिषियों की मानें तो 09 अप्रैल को घटस्थापना समय प्रातः काल 06 बजकर 02 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक है। इस समय में घटस्थापना कर सकते हैं। इसके अलावा, 11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट के मध्य अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र पर रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा व्रत का पूरा फल

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।