Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2024: भाग्यशाली होती हैं नवरात्र में जन्मी कन्या, माता रानी के इन नामों पर करें नामकरण

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 11:40 AM (GMT+05:30)

    नवरात्र की अवधि मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के लिए समर्पित मानी गई है। ऐसा माना जाता है कि यदि नवरात्र की पावन अवधि में यदि आपके घर में किसी बच्च ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2024 जानिए नवरात्र में जन्मी कन्या के लिए मां दुर्गा के नाम।
    Chaitra Navratri 2024 जानिए नवरात्र में जन्मी कन्या के लिए मां दुर्गा के नाम।

    HighLights

    1. 09 अप्रैल से हो चुकी है चैत्र नवरात्र की शुरुआत।
    2. अष्टमी और नवमी तिथि पर किया जाता है कन्या पूजन।
    3. नवरात्र में जन्मी कन्या मानी जाती हैं बहुत भाग्यशाली।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Girl Born in Navratri: सनातन धर्म में कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है। यही कारण है कि नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है। ऐसे में यदि नवरात्र के शुभ अवसर पर आपके घर में भी कन्या ने जन्म लिया है, तो यह आपके लिए एक बहुत शुभ संकेत माना जाता है।

    चलिए जानते हैं नवरात्र में जन्म लेने वाली कन्याएं किस प्रकार अपने साथ सौभाग्य लेकर आती हैं। साथ ही आप मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए अपने घर आई नन्हीं मेहमान के लिए माता रानी से प्रेरित इन नामों को चुन सकते हैं।

    मिलती है माता रानी की कृपा

    नवरात्र में जन्मे लड़के या लड़की दोनों का ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे बच्चे खुद तो भाग्यशाली होते ही हैं, साथ ही पूरे परिवार के लिए भी खुशियां लेकर आते हैं। ये बच्चे परिवार के मान-सम्मान में भी वृद्धि करते हैं। साथ ही नवरात्र में कन्या का जन्म लेना माता रानी की कृपा प्राप्ति का संकेत भी होता है।

    ये होती हैं खूबियां

    नवरात्र में जन्मी कन्याओं को बुद्धिमान माना जाता है। इन कन्याओं पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है। यह आगे चलकर हर क्षेत्र में सफलता हासिल करती हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि नवरात्र में जन्मी बच्चियां आगे चलकर पूजा-पाठ में अधिक मन लगाती हैं, या कहें कि धार्मिक प्रवृत्ति की होती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Chaitra Navratri 2024: कन्या पूजन से दूर होते हैं सभी कष्ट, पढ़िए नवरात्र की अष्टमी-नवमी तिथि का शुभ मुहूर्त

    रख सकते हैं ये नाम

    यदि आप नवरात्र में जन्मी बच्ची के लिए मां दुर्गा के ही नामों का चयन करते हैं, तो इससे आपकी लाडली पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे में आप अपनी बिटिया के लिए इन नामों का चुनाव कर सकते हैं -

    • अनीका
    • वाराही
    • गौतमी
    • कमाक्षी
    • नीयति
    • साध्वी
    • भवप्रीता
    • यति
    • उत्कर्षिणी
    • तपस्विनी
    • अनंता

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'