यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chaitra Navratri 2024: क्या आपने भी नवरात्र के दौरान सपने में देखा है शेर? तो जान लें इसका मतलब
नवरात्र (Chaitra Navratri 2024) का बड़ा धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो जातक श्रद्धाभाव के साथ उपवास रखते हैं और इसके सभी नियमों का प ...और पढ़ें

HighLights
- चैत्र नवरात्र देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए समर्पित है।
- इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं और अपने घर में अखंड ज्योत जलाते हैं।
- नवरात्र का बड़ा धार्मिक महत्व है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024 Swapna Shastra: चैत्र नवरात्र देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए समर्पित है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं और अपने घर में अखंड ज्योत जलाते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो साधक इस कठिन व्रत का पालन करते हैं उन्हें माता रानी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन कल्याण की ओर अग्रसर होता है। इस शुभ समय में आज हम कुछ ऐसे सपनों के बारे में बात करेंगे, जिसका दिखना सौभाग्य का संदेश देता है, तो आइए जानते हैं -

सपने में सफेद शेर दिखना
यदि आपको नवरात्र के दौरान सपने में सफेद शेर दिखता है, तो इसका अर्थ है कि आपकी आर्थिक मुश्किलें दूर होने वाली हैं। साथ ही करियर के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। यह सपना एक शुभ संकेत देता है, क्योंकि इससे यह संदेश मिलता है कि आपके पारिवारिक और सामाजिक जीवन में सुधार होगा।
सपने में शेर का बच्चा दिखना
अगर आपको नवरात्र के दौरान सपने में शेर का बच्चा दिखता है, तो इसका मतलब यह है कि आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और आपके वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। यही नहीं यह सपना ये भी संकेत देता है कि आपके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। साथ ही जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनके जीवन में नया साथी भी आ सकता है।
सपने में शेर पर सवार मां दुर्गा का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नवरात्र के दौरान सपने में शेर पर मां दुर्गा का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको अपनी पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होगा। साथ ही मां आदिशक्ति की कृपा मिलेगी। ऐसा माना जाता है कि यह सपना जीवन में सौभाग्य लेकर आता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: कन्या पूजन से दूर होते हैं सभी कष्ट, पढ़िए नवरात्र की अष्टमी-नवमी तिथि का शुभ मुहूर्त
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'