Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2024 Date: 8 या 9 अप्रैल, कब से है चैत्र नवरात्र? एक क्लिक में दूर करें कन्फ्यूजन

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 01:41 PM (IST)

    नवरात्र के 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और व्रत किया जाता है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तक चैत्र नवरात ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2024 Date: 8 या 9 अप्रैल, कब से है चैत्र नवरात्र?
    Chaitra Navratri 2024 Date: 8 या 9 अप्रैल, कब से है चैत्र नवरात्र?

    HighLights

    1. चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है।
    2. वर्ष में 4 बार नवरात्र का पर्व मनाया जाता है।
    3. नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क,नई दिल्ली। Chaitra Navratri Kab Hai 2024: देशभर में नवरात्र का पर्व अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। नवरात्र का अर्थ है कि ‘नौ विशेष रातें’। इन नौ रातों में देवी शक्ति और उनके नौ रूपों की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तक चैत्र नवरात्र का त्योहार मनाया जाता है। नवरात्र में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और साथ ही शुभ फल की प्राप्ति के लिए व्रत किया जाता है। इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत की डेट को लेकर लोग अधिक कन्फ्यूज हो रहे हैं। कुछ लोग चैत्र नवरात्र का प्रारंभ 08 अप्रैल से बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत बता रहे हैं। आइए इस आर्टिकल में हम आपको हिंदू पंचांग के अनुसार बताएंगे कि आखिर कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Kab Hai 2024: चैत्र नवरात्र कब है? जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि तक सबकुछ, इस दिन कन्या पूजन

    कब से है चैत्र नवरात्र 2024 (Kab Se Hai Chaitra Navratri 2024)

    सनातन धर्म में नवरात्र के पर्व को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू होंगे और 17 अप्रैल को समापन होगा। ऐसे में 09 अप्रैल को घटस्थापना कर मां दुर्गा की विशेष पूजा कर सकते हैं।

    चैत्र नवरात्र 2024 कैलेंडर (Chaitra Navratri 2024 Calendar)

    • 09 अप्रैल 2024 - घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
    • 10 अप्रैल 2024 - मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
    • 11 अप्रैल 2024 - मां चंद्रघंटा की पूजा
    • 12 अप्रैल 2024 - मां कुष्मांडा की पूजा
    • 13 अप्रैल 2024 - मां स्कंदमाता की पूजा
    • 14 अप्रैल 2024 - मां कात्यायनी की पूजा
    • 15 अप्रैल 2024 - मां कालरात्रि की पूजा
    • 16 अप्रैल 2024 - मां महागौरी की पूजा
    • 17 अप्रैल 2024 - मां सिद्धिदात्री की पूजा, राम नवमी

    चैत्र नवरात्र का महत्व

    नवरात्र के 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और व्रत किया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लोग भजन-कीर्तन करते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा करने से साधक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही मां दुर्गा की आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र पर करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, खुशियों से भरा रहेगा आपका संसार

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'