Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2025: इन 2 राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा चैत्र नवरात्र, बरसों पुराने बनेंगे बिगड़े काम

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 01:29 PM (IST)

    हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) का पर्व हर साल बहुत भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा होती है। ऐसी मान् ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र का महत्व।
    Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र का महत्व।

    HighLights

    1. चैत्र नवरात्र हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।
    2. चैत्र नवरात्र का व्रत देवी भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है।
    3. इस दौरान भक्त मां दुर्गा की पूजा करते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस साल चैत्र नवरात्र 30 मार्च, 2025 से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा, क्योंकि इस दौरान शुक्र देव उदित होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कुछ राशियों के जातकों को मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी और उनके रुके हुए काम पूरे होंगे, तो चलिए यहां जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं?

    इन राशियों को मिलेगा लाभ (Chaitra Navratri Lucky Zodiac Signs)

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्र का समय बेहद शुभ रहेगा। शुक्र देव मकर राशि वालों के तीसरे भाव में उदित होने वाले हैं, जिसकी वजह से इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी योग हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ होगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए भी चैत्र नवरात्र का समय किस्मत को चमकाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार में भी लाभ होगा। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं।

    चैत्र नवरात्र में जरूर करें ये चमत्कारी उपाय (Chaitra Navratri Upay)

    • इन नौ दिनों में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें।
    • मां दुर्गा को लाल चुनरी और शृंगार का सामान अर्पित करें।
    • दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
    • नवरात्र में कन्या पूजन करें और उन्हें भोजन कराएं।
    • गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।

    खबरें और भी

    चैत्र नवरात्र का धार्मिक महत्व (Chaitra Navratri Significance)

    चैत्र नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह पर्व मां दुर्गा की शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। इस अवधि में जगत जननी के नौ नौ रूपों की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्री में मां दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

    यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतर्थी आज, इस विधि से करें पूजा, एक क्लिक में जानें व्रत से जुड़ी पूरी डिटेल्स

    चैत्र नवरात्र में क्या होगी देवी की सवारी? (Mata Ki Sawari)

    इस साल चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की सवारी हाथी होगी। मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना बहुत शुभ माना जाता है। यह शांति और समृद्धि का प्रतीक है।

    घटस्थापना का मुहूर्त (Chaitra Navratri Ghatasthapana Muhurat)

    चैत्र नवरात्र में घटस्थापना का मुहूर्त 30 मार्च, 2025 को सुबह 06 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

    इन मंत्रों का करें जाप (Chaitra Navratri Mantra)

    • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।
    • ॐ दुं दुर्गायै नमः।
    • ॐ महालक्ष्म्यै नमः।

    यह भी पढ़ें: Sheetala Ashtami 2025: शीतला अष्टमी पर इन चीजों का करें दान, दूर होगी आर्थिक तंगी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।