Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: चैत्र नवरात्र के छठे दिन इन कामों से बनाएं दूरी, जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 11:53 AM (GMT+05:30)

    3 अप्रैल 2025 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading: एंजल्स की सलाह करें फॉलो।
    Tarot Card Reading: एंजल्स की सलाह करें फॉलो।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं, तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी चैत्र नवरात्र का छठा दिन सभी के लिए कैसा रहने वाला है? और इस दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना है?

    एंजल्स की सलाह

    • अपने गुरुओं से जुड़ें और उनका आशीर्वाद लें।
    • अपने मन की आवाज को सुनें और उसपर काम करने की कोशिश करें।
    • अपने प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए अपने मन के भीतर जाएं और खुद से जुड़ें।
    • खुश रहें और खुशियां फैलाएं, कृतज्ञता और तारीफ का अभ्यास करें।
    • ध्यान करें और अपने मन की बात बताएं।
    • अच्छी किताबें पढ़ें, बहुत ही उत्साहपूर्वक दिन है... बस सही दिशा में ध्यान केंद्रित करना है।
    • अपने भीतर जाने और दिव्यता के साथ जुड़ने की अपनी क्षमताओं की सराहना करें।

    क्या न करें?

    • बदले में बहुत ज्यादा उम्मीद करने से बचें।
    • मल्टीटास्किंग होने से बचें।
    • बहुत ज्यादा गहराई से विचार करने से बचें।

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - '' मैं उन सभी चीजों को छोड़ रहा हूं, जो मुझ पर और मेरी क्षमता पर भार डालती हैं, क्योंकि भगवान मेरे साथ हैं। ''

    धार्मिक उपाय

    • 'श्रीं' मंत्र का जाप करें।
    • 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
    • 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।

    चैत्र नवरात्र के उपाय

    • दुर्गा सप्तशती के छठे अध्याय का पाठ और मां के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
    • गरीबों को अन्न-धन व अन्य आर्थिक मदद करें।
    • सकारात्मक विचार बनाए रखें।
    • भगवान से मिली सभी चीजों के लिए आभारी रहें।
    • एक पवित्र दिनचर्या का पालन करना।
    • मां कूष्मांडा की आज सुबह-शाम आरती करें।
    • इस दौरान तामसिक चीजों से परहेज करें।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Day 6: नवरात्र के छठे दिन इस विधि से करें मां कात्यायनी की पूजा, नोट करें भोग, मंत्र और मां का प्रिय फूल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।