Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: जाग जाएगा सोया भाग्य, इस नियम से जलाएं दीपक, न करें ये गलतियां

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 01:00 PM (IST)

    चैत्र नवरात्र में दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है, जो ज्ञान और सकारात्मकता का प्रतीक है। ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: दीपक जलाने का सही नियम। (Ai Generated Image)

    Chaitra Navratri 2026: दीपक जलाने का सही नियम। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र के इन नौ दिनों में अखंड ज्योति या सुबह-शाम दीपक जलाने का विशेष महत्व है। दीपक केवल रोशनी के लिए नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन से अंधकार और नकारात्मकता को मिटाने वाले ज्ञान का प्रतीक है। अक्सर लोग पूरी श्रद्धा से पूजा तो करते हैं, लेकिन दीपक जलाते समय कई सारी अनजाने में गलती कर बैठते हैं। ऐसा कहते हैं कि अगर दीपक सही दिशा और सही बत्ती के साथ दीपक न जलाया जाए, तो पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है, तो आइए यहां दीपक से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियमों को जानते हैं।

    chaitra navratri 3

    Ai Generated Image

    दीपक जलाने की सही दिशा

    वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, दीपक की लौ की दिशा आपके भाग्य पर सीधा असर डालती है।

    • पूर्व दिशा (East) - अगर आप आरोग्य और लंबी आयु चाहती हैं, तो दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखें।
    • उत्तर दिशा (North) - धन-धान्य और समृद्धि के लिए दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर होना सबसे शुभ माना जाता है।

    न करें ये काम - लेकिन ध्यान रहे कि दक्षिण दिशा की ओर दीपक की लौ भूलकर भी न रखें, इसे पितरों की दिशा माना जाता है और सामान्य पूजा में इसे अशुभ माना जाता है।

    घी या तेल? कौन सी बत्ती है आपके लिए सही?

    • शुद्ध घी का दीपक - घी को सबसे ज्यादा सात्विक माना जाता है। घी का दीपक हमेशा भगवान के दाहिने हाथ की ओर रखना चाहिए। इसके लिए फूल बत्ती का प्रयोग कर सकते हैं।
    • तेल का दीपक - शत्रुओं पर विजय और बाधाओं को दूर करने के लिए तिल के तेल का दीपक जलाया जाता है। इसे हमेशा भगवान के बाएं हाथ की ओर रखना शुभ माना जाता है। इसमें आप लंबी बत्ती का उपयोग कर सकते हैं।

    भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां (Mistakes to Avoid)

    • खंडित दीपक - कभी भी टूटा हुआ दीपक इस्तेमाल न करें। यह घर में दरिद्रता और अशांति लाता है।
    • जमीन पर सीधा दीपक - दीपक को कभी भी सीधे जमीन पर न रखें। इसके नीचे थोड़े अक्षत, फूल या कोई स्टैंड जरूर रखें। इसे आसन देना कहा जाता है।
    • फूंक मारकर बुझाना - अनजाने में भी दीपक को फूंक मारकर न बुझाएं। अगर दीपक बुझ जाए, तो तुरंत हाथ जोड़कर क्षमा मांगें और उसे दोबारा प्रज्वलित करें।

    यह भी पढ़ें- मां चंद्रघण्टा की आरती: चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन इस आरती से करें मां को प्रसन्न, पूरी होगी हर मनोकामना

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी