Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर इन 2 चीजों का दान बनाएगा आपको धनवान, मिलेगी सुख और शांति

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 10:39 AM (IST)

    चैत्र महीने की पूर्णिमा 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है इस दौरान शुभ कार्य करने ...और पढ़ें

    Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर इन 2 चीजों का करें दान
    Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर इन 2 चीजों का करें दान

    HighLights

    1. चैत्र महीने की पूर्णिमा 23 अप्रैल को मनाई जाएगी।
    2. यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Purnima 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। चैत्र माह धार्मिक कार्यों के लिए बड़ा शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने की पूर्णिमा 23 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और धन की देवी मां लक्ष्मी (Laxmi Ji) की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है, इस दौरान शुभ कार्य करने से उसका दोगुना फल प्राप्त होता है।

    यही कारण है कि लोग इस दिन कई प्रकार की धार्मिक विधियां करते है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन दान का भी विशेष महत्व है, तो आइए जानते हैं इस तिथि पर किन चीजों का दान किया जाता है -

    कब है चैत्र पूर्णिमा ?

    इस साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल प्रातः 03 बजकर 25 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन 24 अप्रैल प्रातः 05 बजकर 18 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए चैत्र पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान 23 अप्रैल को होगा। अगर आप किसी भी प्रकार की विशेष पूजा कर रहें हैं या फिर गंगा स्नान करने की सोच रहे हैं, तो 23 अप्रैल को ही करें।

    चैत्र पूर्णिमा पर इन 2 चीजों का करें दान

    चावल का दान

    चैत्र पूर्णिमा का दिन दान के लिए बड़ा ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन चावल का दान करना बेहद शुभ होता है। हालांकि इसके अलावा खीर का भी दान कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे खीर चावल की ही होनी चाहिए, जो लोग इस उपाय को श्रद्धा के अनुसार करते हैं उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    खबरें और भी

    दूध और दही का दान

    चैत्र पूर्णिमा के दिन दूध और दही का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है। ऐसे में सुबह पवित्र स्नान करें। इसके बाद विधिपूर्वक पूजा-पाठ करें। फिर दूध, दही, आदि दान कर सकते हैं। ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर होता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर की आर्थिक मुश्किलें समाप्त होती हैं।

    यह भी पढ़ें: Mahavir Jayanti 2024: महावीर जयंती आज, जैन समुदाय के लिए क्यों खास है यह दिन ?

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।