Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Purnima पर गजकेसरी राजयोग समेत बन रहे हैं कई योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 11:21 AM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र पूर्णिमा 12 अप्रैल (Chaitra Purnima 2025 Date) को मनाई जाएगी। इसी दिन हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav 2025) का ...और पढ़ें

    Chaitra Purnima 2025: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा (Pic Credit- Freepik)
    Chaitra Purnima 2025: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. चैत्र पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
    2. इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं।
    3. चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव भी है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने की आखिरी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही पवित्र नदी में स्नान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima 2025) के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से भक्त को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।  

    इस बार 12 अप्रैल का दिन बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जन्मोत्सव है। चैत्र पूर्णिमा के दिन कई शुभ योग (Gajakesari Rajyoga Benefits) का निर्माण हो रहा है, जिससे मिथुन और मीन राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चैत्र पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी नारायण योग, पंचग्रही योग, बुधादित्य राजयोग और गजकेसरी राजयोग (Gajakesari Rajyoga Lucky Zodiac Sings) का निर्माण हो रहा है। इन योग के बनने से इन राशियों को लाभ मिलेगा। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि चैत्र पूर्णिमा के दिन मिथुन और मीन राशि के जातकों को कौन-से लाभ मिलेंगे?

    यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025 Daan: चैत्र पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    मिथुन (Gemini)

    चैत्र पूर्णिमा से मिथुन राशि के जातकों के शुभ दिन शुरू होंगे। पूर्णिमा तिथि पर बन रहे शुभ योग का प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। इस राशि पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। साथ ही किस्मत चमक सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। जिस क्षेत्र में आप लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं। उसमें आपको जल्द ही सफलता मिलेगी।

    खबरें और भी

    नए काम की शुरुआत के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। किसी काम का आपको ऑफर मिल सकता है। बिजनेस में वृद्धि देखने को मिलेगी। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ धन मिलेगा, जिससे मन बेहद खुश होगा।

     

    मीन (Pisces)

    इसके अलावा मीन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। चैत्र पूर्णिमा के दिन पंचग्रही समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंचग्रही बनने से मीन राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा खूब बरसती है। इस योग के बनने से मीन राशि के जातकों के बिगड़े काम पूरे हो सकते हैं।

    जीवन में खुशियों का आगमन होगा। परिवार में किसी के साथ चल रही समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा, जिससे मन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में काम को लेकर सीनियर लोग आपसे खुश हो सकते हैं। आपके काम की तारीफ होगी। सेहत में लाभ देखने को मिलेगा।  

    यह भी पढ़ें: Chaitra Purnima 2025: संतान सुख पाने के लिए चैत्र पूर्णिमा पर जरूर करें गोपाल स्तोत्र का पाठ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।