Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Purnima 2025 Upay: पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 03:18 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह में पूर्णिमा 12 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav 2025) भी है। ऐसे में चैत्र पूर्णिमा ...और पढ़ें

    Chaitra Purnima 2025: चैत्र पूर्णिमा पर दीपक से जुड़े उपाय (Pic Credit- Freepik)
    Chaitra Purnima 2025: चैत्र पूर्णिमा पर दीपक से जुड़े उपाय (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. चैत्र पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
    2. इस दिन दीपदान करना चाहिए।
    3. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर महीने की आखिरी तिथि पर पूर्णिमा (Chaitra Purnima 2025 Upay) का त्योहार मनाया जाता है। चैत्र माह की पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस शुभ तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। साथ ही विशेष चीजों का दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन शुभ कामों को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही सभी तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा (Deepak Ke Upay) के दिन कुछ जगहों दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि चैत्र पूर्णिमा के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना उत्तम माना जाता है?

    नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगा छुटकारा

    चैत्र पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दौरान देसी घी का दीपक जलाकर प्रभु की सच्चे मन से आरती करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से श्रीहरि और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही कारोबार में वृद्धि होती है।

    नहीं होगी धन की कमी

    सनातन धर्म में पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन दीपक जलाकर मां तुलसी की विधिपूर्वक पूजा करें। फल और मिठाई का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मां तुलसी प्रसन्न होंगी और भक्त को जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025 Daan: चैत्र पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

    अगर आप घर में मां लक्ष्मी वास चाहते हैं, तो चैत्र पूर्णिमा के दिन घर के मेन गेट पर देसी घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।

    पापों से मिलेगा छुटकारा

    चैत्र पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित और दीपदान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सभी पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Purnima 2025: संतान सुख पाने के लिए चैत्र पूर्णिमा पर जरूर करें गोपाल स्तोत्र का पाठ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।