Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Purnima 2026 Date: 1 या 2 अप्रैल कब है चैत्र पूर्णिमा? एक क्लिक में दूर करें कन्फ्यूजन

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 04:26 PM (IST)

    चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima 2026 Date) हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा है और इसी दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव भी होता है। ...और पढ़ें

    Chaitra Purnima 2026 Date: चैत्र पूर्णिमा तिथि और समय। (Ai Generated Image)

    Chaitra Purnima 2026 Date: चैत्र पूर्णिमा तिथि और समय। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Purnima 2026 Date: हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। यह न केवल हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा होती है, बल्कि इसी पावन तिथि पर संकटमोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। साल 2026 में चैत्र पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बनी हुई है कि चैत्र पूर्णिमा कब मनाई जाएगी? आइए, यहां पंचांग की गणना के अनुसार, इस कन्फ्यूजन को दूर करते हैं।

    lord vishnu  (15)(1)

    1 या 2 अप्रैल कब चैत्र पूर्णिमा? (Chaitra Purnima 2026 Date and Shubh Muhurat)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा की शुरुआत 01 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 02 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर होगा। पंचांग के आधार पर 02 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रोदय शाम 07 बजकर 02 मिनट पर होगा।

    चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती का संयोग

    चैत्र पूर्णिमा के दिन ही केसरीनंदन हनुमान जी ने जन्म लिया था। साल 2026 में बुधवार के दिन पूर्णिमा होने से इसका महत्व और बढ़ गया है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने और रात्रि में चंद्रमा की पूजा करने से मानसिक शांति और आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है। इसके साथ ही वीर बजरंगी की कृपा मिलती है।

    चैत्र पूर्णिमा पर क्या करें?

    • इस दिन गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से पिछले जन्मों के पाप धुल जाते हैं। अगर आप गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकते हैं, तो घर में ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
    • नववर्ष की पहली पूर्णिमा होने के कारण घर में सुख-शांति के लिए सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ करें।
    • इस दिन सफेद वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
    • इस दिन हनुमान जयंती भी है, इसलिए सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kamada Ekadashi 2026: कर्ज से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर इस उपाय से समस्या होगी दूर, चमक जाएगी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।