Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chanakya Niti: गुणवान महिला के ये लक्षण घर को बना देते हैं स्वर्ग; हर कदम पर मिलती है तरक्की

    Updated: Mon, 05 Jan 2026 11:50 AM (IST)

    आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के विभिन्न पहलुओं का वर्णन किया है। चाणक्य नीति आपके लिए सफलता प्राप्ति की राह आसान कर ...और पढ़ें

    Chanakya Niti tips in hindi (AI Generated Image)

    Chanakya Niti tips in hindi (AI Generated Image)

    HighLights

    1. सफलता प्राप्ति की राह आसान करती है चाणक्य की नीति

    2. आचार्य नीति में मिलता है जीवन के कई पहलुओं का वर्णन

    3. आचार्य चाणक्य ने बताए हैं बुद्धिमान महिला के गुण

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' में न केवल राजनीति और कूटनीति ही नही, बल्कि पारिवारिक जीवन और स्त्री-पुरुष के गुणों का भी विस्तार वर्णन किया है। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में एक बुद्धिमान और गुणवान महिला (chanakya niti tips) के कुछ गुण बताए हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

    सा भार्या या शुचि दक्षा सा भार्या या पतिव्रता। सा भार्या या पतिप्रीता सा भार्या सत्यवादिनी॥

    चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से एक श्रेष्ठ और बुद्धिमान महिला के गुणों को परिभाषित किया है, जो इस प्रकार है -

    किसी स्थिति में नहीं घबराती

    आचार्य चाणक्य ने एक समझदार महिला के गुणों का वर्णन करते हुए कहा है कि वह महिला, जो धर्म के मार्ग पर चलती है और अपने संस्कारों को महत्व देती है, वह एक समझदार महिला होती है। इसके साथ ही वह कहते हैं कि जो महिला कठिन समय में भी विचलित नहीं होती और सोच-समझकर स्थिति को संभालती है, वह भी समझदार महिलाओं की श्रेणी में आती है।

    Chanakya Niti i

    (AI Generated Image)

    चाणक्य ने बताए हैं ये गुण

    इस श्वोक में आचार्य चाणक्य आगे कहते हैं कि किसी महिला की मीठी (Soft-spoken) और सच्ची वाणी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। बुद्धिमान महिला अपनी वाणी से शत्रुओं को भी परास्त कर सकती है। इसके साथ ही जो महिला सुख और दुख दोनों स्थितियों में समान रहती है, और संतोषी स्वभाव की होती है, वह भी एक समझदार महिला है।

    chanakya AI

    (AI Generated Image)

    वरदान से कम नहीं है ये महिला

    एक गुणी और समझदार महिला की पहचान बताते हुए चाणक्य कहते हैं कि घर के संसाधनों और धन का सही प्रबंधन (Efficient Management) करने वाली महिला, फिजूलखर्ची से बचने और भविष्य के लिए बचत करने वाली महिला भी घर के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती। आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए यह सभी गुण केवल एक स्त्री के लिए ही नहीं, बल्कि एक पुरुष के लिए भी जीवन में आगे बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: जरूरी फैसले लेने से लगता है डर, तो आपके काम आएंगी चाणक्य नीति की ये टिप्स

    यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताया है टॉक्सिक लोगों से बचाव का फार्मूला, आप भी जरूर आजमाएं

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।