Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chanakya Niti: इन 5 बातों का दूसरों के सामने न करें बखान, जीवन भर होना पड़ सकता है परेशान

    Updated: Sun, 05 May 2024 10:41 AM (IST)

    आचार्य चाणक्य के द्वारा दी गई कोई भी सलाह गलत साबित नहीं होती थी। यही कारण है लोग आज भी उनकी बातों पर यकीन रखते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार सफलता व सम् ...और पढ़ें

    Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की शक्तिशाली नीतियां
    Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की शक्तिशाली नीतियां

    HighLights

    1. आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति में से एक माना जाता है।
    2. आचार्य चाणक्य की बुद्धिमत्ता और कौशल से हर कोई हैरान था।
    3. आचार्य चाणक्य के द्वारा दी गई कोई भी सलाह गलत साबित नहीं होती थी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति में से एक माना जाता है। उनकी बुद्धिमत्ता और कौशल से हर कोई हैरान था। ऐसा कहा जाता है कि उनके द्वारा दी गई कोई भी सलाह गलत साबित नहीं होती थी। यही कारण है लोग आज भी उनकी बातों पर यकीन रखते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, सफलता व सम्मान प्राप्त करना तब तक आसान है, जब तक आप उचित युक्ति जानते हैं और प्रयास करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं, तो चलिए जीवन में सफल होने की कुछ नीति जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -

    ज्यादा ईमानदार न बनें

    चाणक्य नीति के अनुसार, बहुत ज्यादा ईमानदारी अच्छी बात नहीं है, क्योंकि कई बार यह परेशानी का कारण बन जाती है। ईमानदार व्यक्ति पहले ठगे जाते हैं, जैसे कि सीधे पेड़ पहले काटे जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Ravi Pradosh Vrat 2024: आज इस शुभ समय पर करें रवि प्रदोष की पूजा, बनेंगे धन-संपदा में वृद्धि के योग

    अपने धन का खुलासा न करें

    एक समझदार व्यक्ति अपने पैसों से जुड़ी बातें खुद तक सीमित रखता है। यदि आप आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो इसे निजी रखें।

    अपनी नीति को गुप्त रखें

    अपनी प्रमुख योजनाओं को हमेशा गुप्त रखें। साथ ही उस कार्य को चुपचाप जारी रखें।

    धन का भ्रम

    यदि आप समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको चाणक्य के अनुसार, धन का भ्रम पैदा करना चाहिए, भले ही आपके पास वास्तव में कोई भी न हो। अमीर लोगों का हर कोई बिना किसी सवाल के सम्मान करता है और उन पर भरोसा करता है।

    अपनी कमजोरी न बताएं

    चाणक्य के अनुसार, किसी को भी अपनी ताकत व कमजोरियां नहीं बतानी चाहिए। ताकि कोई उनका इस्तेमाल न कर सके। साथ ही परेशान करने का कोई रास्ता न निकाल सके।

    यह भी पढ़ें: Ravi Pradosh Vrat 2024: भगवान शंकर को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, बन सकते हैं पाप के भागीदार!

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।