Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chanakya Niti: वैवाहिक जीवन में चाहते हैं मिठास, तो अपनाएं चाणक्य नीति के विशेष गुण

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 12:15 PM (GMT+05:30)

    आचार्य चाणक्य ने कई प्रमुख रचनाएं की हैं। इनमें चाणक्य की नीतियां अधिक प्रमुख हैं। इस शास्त्र में चाणक्य ने सभी विषयों के बारे में बताया गया है। अगर आ ...और पढ़ें

    Chanakya Niti: वैवाहिक जीवन के लिए चाणक्य नीति के टिप्स।
    Chanakya Niti: वैवाहिक जीवन के लिए चाणक्य नीति के टिप्स।

    HighLights

    1. आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र के लिए अधिक मशहूर हैं।
    2. आचार्य चाणक्य देश के विद्वानों में से एक हैं।
    3. नीति शास्त्र के अनुसार श्रीहरि को परम पिता परमेश्वर बताया है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chanakya Niti: आज के समय में आचार्य चाणक्य को उनकी नीतियों के लिए याद किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि उनकी नीतियों का पालन करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त होती है और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही कम समय में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि प्राचीन समय में चन्द्रगुप्त मौर्य ने आचार्य चाणक्य की बातों को आत्मसात कर मौर्य वंश की स्थापना की थी। आचार्य चाणक्य ने अपनी रचना 'नीति शास्त्र' में इस बात का उल्लेख किया गया कि व्यक्ति अपनी लव लाइफ (Chanakya Niti Love Tips) को किस तरह खुशहाल बना जा सकता है। यदि आप भी अपनी लव लाइफ के रिश्ते मधुर करना चाहते हैं, तो इन बातों को अवश्य आत्मसात करें।

    पार्टनर को दें प्यार

    आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो इंसान जीवन में सदैव अपने पार्टनर के साथ ईमानदारी के साथ रहता है और उन्हें भरपूर प्यार देता है। उसके रिश्ते में कभी भी दूरियां नहीं आती हैं। इस नीति का पालन करने से रिश्ते मजबूत होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Chanakya Niti tips: अच्छे-अच्छों को बर्बाद कर सकती हैं ये गलती, चाणक्य की इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    अहंकार से रहें दूर

    पति और पत्नी के बीच कभी भी अहंकार नहीं होना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस रिश्ते में अहंकार होता है। वह रिश्ता अधिक समय तक नहीं चलता है। इसी वजह से रिश्ते में कभी अहंकार नहीं आना चाहिए।

    सच का दें साथ

    चाणक्य नीतियों में उल्लेख किया गया है कि यदि आपको जीवन में सफल रहना है, तो इसके लिए आपको हमेशा पार्टनर के सच का साथ देना चाहिए, जिससे आप किसी के सामने बिना डरे और हिचकिचाए खड़े हो पाएंगे, जो लोग ऐसा करते हैं उनके वैवाहिक रिश्ते में मधुरता आती है।

    खबरें और भी

    एक-दूसरे का सम्मान करें

    वैवाहिक रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि पति और पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करें। क्योंकि आज के समय में हर इंसान को अपना मान-सम्मान प्रिय है। इसी वजह से किसी के सामने अपने पार्टनर का अपमान न करें। इससे आपके रिश्ते पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ सकता है। रिश्ता टूटने तक की भी नौबत आ सकती है।

    यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन बातों को कर लें आत्मसात, जीवन में कभी नहीं होंगे निराश और हताश


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।