दूसरों से रिस्पेक्ट पाना चाहते हैं, तो आचार्य चाणक्य की ये 6 बातें गांठ बांध लें
आचार्य चाणक्य ने जीवन में मान-सम्मान और सफलता पाने के लिए छह महत्वपूर्ण आदतों का उल्लेख किया है। आप भी जानें और अपने जीवन में इन्हें शामिल करें।

चाणक्य नीति के उपाय। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारी आदतें ही तय करती हैं कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं। अच्छी आदतें दूसरों के दिल में हमारे लिए सम्मान पैदा करती हैं, जबकि बुरी आदतें उसी सम्मान को खत्म कर देती हैं।यदि आप भी चाहते हैं कि लोग आपकी कद्र करें और आपको इज्जत दें, तो आपको अपनी आदतों पर काम करना होगा।
आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में ऐसी 6 आदतों का जिक्र किया है, जिन्हें अपनाकर आप भी समाज में सम्मान पा सकते हैं। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इन अच्छी आदतों को शामिल करते ही लोग आपको इज्जत की नजरों से देखने लगेंगे।आइए जानते हैं चाणक्य नीति में बताई गईं उन 6 आदतों के बारे में।
क्रोध पर रखें नियंत्रण
आप में लाख अच्छाई हो, मगर गुस्सा पल भर में आपके सारे अच्छे काम पर पानी फेर सकता है। गुस्सा इंसान की समझने और सोचने की क्षमता को प्रभावित करता है। साथ ही यह भी जान लें कि आप जो काम प्यार और मोहब्बत से किसी से करा सकते हैं, वही काम कितना भी गस्सा कर लें, नहीं करा सकते। क्रोध में कही गई एक छोटी-सी बात भी रिश्तों को खराब कर सकती है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहने की कोशिश करें। जो व्यक्ति मुश्किल समय में भी खुद पर नियंत्रण रखता है, लोग उसकी तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं।
मीठी और स्पष्ट वाणी बोलें
आपकी भाषा आपके व्यक्तित्व की पहचान होती है। इसलिए हमेशा बोलते वक्त अच्छे शब्दों का ही प्रयोग करें। सरल, स्पष्ट और विनम्र शब्दों से आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं। किसी का अपमान करने या अहंकार से बात करने से लोग आपसे दूरी बना लेते हैं। वहीं, मीठी वाणी और सम्मानजनक व्यवहार लोगों के दिल में आपके लिए जगह बनाता है।
ज्ञान से कभी जी न चुराएं
चाणक्य नीति में ज्ञान को बहुत महत्व दिया गया है। कभी ऐसा न सोचें कि अब जीवन में आपने सब कुछ सीख लिया है। जिस दिन कोई व्यक्ति सोच लेता है कि उसे सब कुछ आता है, बस तब ही उसका पतन शुरू हो जाता है। जीवन में हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करें। किताबें पढ़ें, अनुभवी लोगों से सीखें और अपनी गलतियों से भी सबक लें।
सही संगति चुनें
आपका व्यक्तित्व बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसी की संगत में है। अगर आप अच्छे लोगों की संगत में हैं, तो आपके सोचने और कर्म करने का तरीका वैसा ही होगा। वहीं आप अगर बुरे लोगों की संगती में होंगे, तो आपके आचरण भी वैसे होंगे। इसलिए ऐसे लोगों की संगति चुनें जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
अनुशासन और संयम अपनाएं
जीवन में अनुशासन व्यक्ति को मजबूत और जिम्मेदार बनाता है। अपने खान-पान, खर्च, इच्छाओं और दैनिक कामों में संतुलन रखें। हर इच्छा को तुरंत पूरा करने की कोशिश न करें। जो व्यक्ति अपनी इच्छाओं और आदतों पर नियंत्रण रखना सीख जाता है, वह कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रख सकता है।
अतः अपनी आदतों में छोटे-छोटे सुधार आपको दूसरे की नजरों में बड़ा बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आपका बच्चा भी गलत राह पर है? चाणक्य की ये नीतियां रातोंरात बदल देंगी उसका भविष्य
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: जंगल के एक फूल की तरह होता है गुणी पुत्र, अपने कर्मों से रोशन करता है पूरे कुल का नाम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
