विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भूलकर भी दूसरों के हाथ में न सौंपें अपनी ये 4 चीजें, वरना छिन जाएगा सुख-चैन

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:50 PM (IST)

चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को कुछ चीजें दूसरों के साथ साझा नहीं करनी चाहिए, जिससे जीवन में आर्थिक नुकसान और रिश्तों में खटास आ सकती है।

चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान (Picture Credit: AI Generated)

चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान (Picture Credit: AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में चाणक्य नीति को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस नीति के द्वारा लोगों को जीवन में सही राह मिलती है और शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को अपनी कुछ चीजें भूलकर भी दूसरों को नहीं देनी चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती करने से जीवन में भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है और रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें दूसरों को नहीं देना चाहिए।

अपने गहरे रहस्य और कमजोरियां- चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को जीवन में कभी भी घर के आपसी झगड़ों से जुड़े रहस्य किसी को नहीं बताने चाहिए। ऐसा करने से सामने वाला आपके रिश्तों को बिगाड़ने का काम कर सकता है और आपकी कमजोरियों का सीधा फायदा उठा सकता है, जिससे समाज में आपका मजाक बन सकता है।

chanakya niti (2)

(Picture Credit: AI Generated) 

मेहनत से कमाया हुआ धन- कभी भी अपनी मेहनत की कमाई का पैसा किसी लालची इंसान को नहीं देना चाहिए। लालची व्यक्ति को अपना पैसा देने से वह धन कभी वापस नहीं आता और वह उस पैसे का गलत इस्तेमाल भी कर सकता है। इसलिए चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि किसी को पैसे उधार देने से पहल उस व्यक्ति के बारे में अच्छे से जान लें।

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: इन 5 लोगों से हमेशा रहें सावधान, वरना जीवन में पड़ सकता है पछताना

पत्नी का व्यवहार- यदि किसी की पत्नी अपने पति के साथ गलत व्यवहार करती है, तो इसके बारे में किसी तीसरे को नहीं बताना चाहिए। पत्नी द्वारा आपके साथ किए गए दुर्व्यवहार की चर्चा दूसरों से करने पर लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं, जिससे समाज में आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है।

पार्टनर की सुरक्षा की जिम्मेदारी- व्यक्ति को अपनी पत्नी या परिवार की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी कभी भी दूसरों के भरोसे नहीं छोड़नी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में पार्टनर को लंबे समय के लिए दूसरों के घर नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से उनके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: शादीशुदा जिंदगी में तनाव घोल सकती हैं पत्नी की ये 4 तरह की सहेलियां, पति आज ही रखें ध्यान

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: पुरुषों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन 4 तरह की महिलाओं पर भरोसा, बर्बाद हो सकता है जीवन


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।