विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जो व्यक्ति कम बोलता है उसके पास होती हैं ये 3 खास चीजें, जिनकी चाहत हर इंसान को होती है

Updated: Tue, 21 Jul 2026 08:57 PM (IST)

चाणक्य नीति के अनुसार, कम बोलने वाले व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं और अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सफलता, सम्मान ...और पढ़ें

कम मेहनत में ही जल्दी सफलता ऐसे पाएं  (Picture Credit- AI Generated)

कम मेहनत में ही जल्दी सफलता ऐसे पाएं (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कम बोलने वाले व्यक्ति को हम अक्सर कमजोर समझ लेते हैं, मगर चाणक्य नीति में कम बोलने वाले व्यक्ति को ही सबसे ज्यादा भाग्यशाली बताया गया है। चाणक्य नीति के हिसाब से जो व्यक्ति कम बोलता है, उसे जीवन में वो मुकाम हासिल हो जाता है, जो दिन-रात काम करने वालों को भी नहीं हो पाता है। यदि आप भी कम बोलने वालों की पावर और गुणों के बारे में जान लें, तो शायद आपके जीवन में भी वो तीन चीजें शामिल हो सकती हैं, जो केवल इनके पास ही होती हैं।

सफलता

जो व्यक्ति कम बोलता है, उसका ध्यान केवल उसके काम पर ही होता है। ऐसे लोग, ज्यादा बोलकर अपना समय खराब नहीं करते हैं, बल्कि जरूरत भर का बोलकर अपने काम से काम रखते हैं और सारा ध्यान अपने काम पर ही लगाते हैं। ऐसे में काम पर फोकस होने की वजह से उन्हें कम मेहनत में ही जल्दी सफलता मिल जाती है। अच्छी बात यह है कि ये लोग जरूरत भर का जो बोलते भी हैं, वह इनके काम की क्षमता को कम नहीं होने देता है। इसलिए अपने लक्ष्य तक पहुंचने में किए गए कार्य को करने में ये लोग थकते भी नहीं हैं और अपना काम पूरा करके ही दम लेते हैं।

सम्‍मान

जो कम बोलता है, जरूरतभर का बोलता है, उसकी बातों को लोग ध्‍यान से सुनते हैं। उसकी बातों को सम्‍मान भी मिलता है क्‍योंकि ऐसे लोग ज्ञानवर्धक बातें अधिक करते हैं। इनका मुंह तब ही खुलता है, जब इन्‍हें कोई बहुत ही महत्‍वपूर्ण बात बोलनी होती है। इन लोगों की बातों से अन्‍य लोगों को फायदा भी होता है। इसलिए ऐसे लोग दूसरों की चुगली करने में समय को व्‍यर्थ नहीं करते हैं, इसलिए इन्‍हें लोग बहुत अधिक सम्‍मान भी देते हैं।

शोहरत

कम बोलने वालों को शोहरत भी जल्‍दी मिलती है। ऐसे लोग केवल अपने लक्ष्‍य पर ही नजर रखते हैं। उनके इस गुण की वजह से वे अन्‍य लोगों के मध्‍य प्रसिद्ध हो जाते हैं। ऐसे लोगों को कभी भी अपनी बड़ाई करने के लिए किसी का सहारा नहीं लेना पड़ता है, बल्कि लोग खुद इनकी मेहनत और काम करने के तरीके को पसंद करने लगते हैं। इसी के साथ इनकी ख्याति बढ़ने लग जाती है।

अत: हर आदमी चाहता है कि उसे जीवन में सफलता, सम्‍मान और शोहरत मिले, मगर इसे हासिल करने के लिए बहुत जरूरी है कि अपने काम पर ही ज्‍यादा ध्‍यान हो। ऐसा वही लोग कर पाते हैं, जो बात कम काम ज्‍यादा करते हैं।

यह भी पढ़ें- सांप से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है दुर्जन व्यक्ति? जानिए आचार्य चाणक्य ने क्या कहा है

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: स्टूडेंट लाइफ में सफलता के लिए आज ही अपनाएं ये आदतें, हर लक्ष्य होगा आसान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।