यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chanakya Niti Tips: आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसे व्यक्ति से प्रसन्न रहते हैं देवी-देवता
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिन पर हमेशा देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। जिस कारण उस व्यक्ति के जीवन म ...और पढ़ें

HighLights
- श्रेष्ठ विद्वानों में होती है आचार्य चाणक्य की गिनती।
- चाणक्य नीति में मिलते हैं सफलता प्राप्ति के सूत्र।
- इन बातों का जीवन में अपनाने से नहीं होना पड़ेगा दुखी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chanakya Niti Tips in Hindi: चाणक्य नीति भारत की सबसे लोकप्रिय नीतियों में से एक हैं। इस नीति ग्रंथ में जीवन में सफलता प्राप्ति के सूत्र छिपे हुए हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में बताते हैं कि किन लोगों के ऊपर हमेशा देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। जिस कारण उसके जीवन में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। ऐसे में इस बातों का प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए, ताकि वह भी देवी-देवताओं की कृपा का पात्र बन सकता है।
समाज में मिलता है मान-सम्मान
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, जो व्यक्ति है हमेशा धर्म का पालन करता है उसपर देवी-देवताओं की कृपा बरसती रहती है। जिस कारण वह व्यक्ति अपना पूरा जीवन आराम में निकलता है। साथ ही व्यक्ति के इस गुण के कारण में ही उसे समाज में मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है।
जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति
साथ ही आचार्य चाणक्य यह भी कहते हैं, कि जो व्यक्ति अपने जीवन में मिली हर चीज से संतुष्ट रहता है अर्थात संतोषी होता है। ऐसे व्यक्ति पर भी देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी रहती है। जिस कारण उसके जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: इन चीजों में नहीं करनी चाहिए शर्म, वरना खुशियों पर लग सकता है ग्रहण
ईश्वर की बनी रहती है कृपा
इस संसार में प्रत्येक वस्तु क्षणभंगुर है। ऐसे में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति इस क्षणभंगुरता के सच को जान लेता है और चीजों से मोह करना छोड़ देता है, उसपर भी ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है। जिस कारण वह व्यक्ति हमेशा खुश रहता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को इस गुण को अपनाना चाहिए।
खबरें और भी
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'