Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Mantra: सोमवार के दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, मानसिक तनाव से मिलेगी मुक्ति

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 23 Mar 2025 04:58 PM (GMT+05:30)

    सोमवार के दिन देवों के देव महादेव और जगत की देवी मां पार्वती (Lord Shiva Puja Vidhi) की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चन्द ...और पढ़ें

    Chandra Mantra: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Chandra Mantra: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    2. भगवान शिव की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।
    3. शिव जी की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। साधक श्रद्धा भाव से सोमवार के दिन व्रत रख भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार के दिन महादेव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा बली होने से साधक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधिवत भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, कारोबार में खूब होगी तरक्की

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ निर्विकाराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए 'ॐ निराहाराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ भद्राय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए 'ॐ मुक्तिदाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ जयफलप्रदाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक सफलता पाने के लिए बुधवार को 'ॐ अमर्त्याय नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ पुष्टिमते नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए 'ॐ दुष्टदूराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ गुणप्रियाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए 'ॐ वीराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक संकट से निजात पाने के लिए 'ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ श्रीमते नमः' मंत्र का जप करें।

    करें ये उपाय (Somwar ke Upay)

    अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। वहीं, पूजा समापन के बाद चावल, आटा, मैदा, नमक, दूध, दही आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से चंद्र देव जल्द प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र के दौरान क्यों जरूरी है हनुमान जी की पूजा?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी