यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की युति के कारण इन राशियों को रहना होगा सावधान
Chandra Grahan 2022 साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन कई ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में कई ...और पढ़ें

नई दिल्ली, Chandra Grahan Effects On Zodiac Sign: कार्तिक मास के पूर्णिमा तिथि के दिन साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है। विश्व के कई हिस्सों में इसे देखा जा चुका है। भारत में भी इसका प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है।
भारत में आज शाम 5 बजकर 20 मिनट में शुरू हुआ ये चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 20 मिनट में समाप्त होगा। इसलिए सूतक काल आज सुबह 9 बजकर 21 मिनट से ही शुरू हो जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कई राशियों के लिए अच्छा, तो कई राशियों के लिए चुनौती भरा होगा। इस चंद्र ग्रहण में एक साथ चार ग्रहों की युति भी हो रही है। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ने वाला है।
इस राशि में होगा चंद्र ग्रहण
ज्योतिष गणना के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि पर लगने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये शुभ साबित हो सकता है।
चंद्र ग्रहण पर किन ग्रहों की युति
ज्योतिष गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन शनि, सूर्य, राहु और मंगल ग्रह आमने सामने होंगे। वहीं सूर्य, चंद्रमा और शुक्र ग्रह की युति तुला राशि में हो रही है। इसके साथ ही शनि कुंभ राशि के पांचवे भाव और मंगल ग्रह मिथुन राशि के नवम भाव पर युति कर रहे हैं, जिससे विनाशकारी योग बन रहा है। ऐसे में कई राशियों के लिए यह चंद्र ग्रहण अशुभ होगा।
चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव
ज्योतिष गणना के अनुसार, ग्रहों की युति के कारण कई राशियों के लिए यह शुभ होगा। लेकिन कई राशियों की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ा सकता है। ऐसे में इन राशियों को आर्थिक , शारीरिक और मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण का वृषभ, मिथुन, कन्या , तुला और वृश्चिक राशि पर काफी अधिक बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। इसलिए इस राशियों के जातक एकदम सतर्क रहें।
खबरें और भी
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।