यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम, अशुभ प्रभाव से होगा बचाव
Chandra Grahan 2022 आज साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है। बता दें कि शास्त्रों में चंद्र ग्रहण के दौरान पालन किए जाने वाले कई नियमों के विषय में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Chandra Grahan 2022: कार्तिक मास के पूर्णिमा तिथि यानि आज साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण शाम 05:32 बजे से शुरू होगा और इसका समापन शाम 06:19 बजे (Chandra Grahan 2022 Time in India) हो जाएगा। सूतक काल शुरू हो चुका है इसलिए सभी धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ पर रोक लग चुकि है। बता दें कि चंद्र ग्रहण के दौरान कई नियमों का पालन किया जाता है। लेकिन ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए, क्या आप जानते हैं? आइए जानते हैं-
चंद्र ग्रहण के बाद करें ये काम (Chandra Grahan ke Baad Kya karen)
-
शास्त्रों में बताया गया है कि चंद्र ग्रहण के दौरान आसपास का वातावरण दूषित हो जाता है। इसलिए ग्रहण के बाद घर का शुद्धिकरण करें और गंगाजल से हर कोने को सिक्त करें। ऐसा करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते हैं।
चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद व्यक्ति स्नान जरूर करना चाहिए। ऐसा क्योंकि नहाने से ग्रहण का दुष्प्रभाव खत्म हो जाते हैं। इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान के पानी में गंगाजल मिला लें और फिर स्नान करें। साथ ही नए और साफ कपड़े पहनें।
मान्यता यह भी है कि ग्रहण के बाद व्यक्ति को जल में तुलसी के पत्ते को डालकर ग्रहण करना चाहिए। हिन्दू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र माना जाता है और औषधीय गुणों के कारण इसका महत्व अधिक बढ़ जाता है।
खबरें और भी
स्नान-ध्यान करने के बाद व्यक्ति को भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है इससे चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव दूर हो जाते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। साथ ही ऐसा करने से चंद्र देव से जुड़े दोष समाप्त हो जाते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।