यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandra Grahan 2023: 28 या 29 अक्टूबर, कब लगेगा चंद्र ग्रहण? नोट करें तिथि, सूतक समय और महत्व
ज्योतिषियों की मानें तो पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच सूर्य के आ जाने से चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण के समय शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इस वर्ष ...और पढ़ें

HighLights
- ज्योतिषियों की मानें तो पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच सूर्य के आ जाने से चंद्र ग्रहण लगता है।
- चंद्र ग्रहण के समय शुभ कार्य करने की मनाही होती है।
- ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर राहु और केतु का प्रभाव बढ़ जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Chandra Grahan 2023: सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। इस दौरान पृथ्वी पर राहु और केतु का प्रभाव बढ़ जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच सूर्य के आ जाने से चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण के समय शुभ कार्य करने की मनाही होती है। अनदेखी करने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस वर्ष का आखिरी ग्रहण शरद पूर्णिमा तिथि पर लगने वाला है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर को प्रातः काल 04 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी और 29 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगी। इसके लिए लोग चंद्र ग्रहण की तिथि यानी तारीख को लेकर असमंसज में हैं। आइए, चंद्र ग्रहण का सही समय और तिथि जानते हैं-

कब लगेगा ग्रहण ?
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। कुल मिलाकर 1 घंटे 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। उपच्छाया से पहला स्पर्श देर रात 11 बजकर 32 मिनट पर है। वहीं, भारत समेत एशिया के कई अन्य देशों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। अतः भारत में सूतक मान होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल 09 घंटे का होता है। अतः सूतक शाम 04 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा।
सूतक काल
चंद्र ग्रहण के दौरान 09 घंटे का सूतक होता है। अतः सूतक संध्याकाल 04 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, सूतक समापन देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर होगा। बच्चे, वृद्ध, गर्भवती महिलाएं और अस्वस्थ लोगों के लिए सूतक रात 09 बजे से शुरू होगा।
डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।