यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, मिट जाएंगे सारे पाप
हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही एक ...और पढ़ें

HighLights
- देवशयनी एकादशी पर्व हर वर्ष आषाढ़ महीने में मनाया जाता है।
- देवशयनी एकादशी तिथि से चातुर्मास शुरू हो जाता है।
- चातुर्मास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Devshayani Ekadashi 2024: सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन से ही भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं। अतः देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। यह पर्व हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस अवसर पर साधक भगवान विष्णु के निमित्त एकादशी व्रत रख विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करते हैं। साथ ही संध्याकाल में आरती एवं रात्रि के समय जागरण कर कीर्तन भजन करते हैं। इस व्रत की महिमा का गुणगान शास्त्रों में किया गया है। अगर आप भी मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो देवशयनी एकादशी पर विधि पूर्वक भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
यह भी पढ़ें: इस दिन से शुरू हो रहा है चातुर्मास, नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त एवं नियम
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक पूजा के समय 'ऊँ श्री वामनाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- वृषभ राशि के जातक देवशयनी एकादशी पर ' ऊँ श्री प्रभवे नम:' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक पूजा करते समय ' ऊँ श्री अक्रूराय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- कर्क राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए ' ऊँ श्री श्रीपतये नम:' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक देवशयनी एकादशी पर'ऊँ श्री महाबलाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- कन्या राशि के जातक पूजा के समय 'ऊँ श्री सुरेशाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- तुला राशि के जातक मनोकामना पूर्ति के लिए 'ऊँ श्री दयानिधि नम:' मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक देवशयनी एकादशी पर 'ऊँ श्री महीधराय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- धनु राशि के जातक पूजा करते समय 'ऊँ श्री चतुर्मूर्तये नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- मकर राशि के जातक देवशयनी एकादशी पर 'ऊँ श्री एकपदे नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- कुंभ राशि के जातक मनोवांछित फल पाने के लिए' ऊँ श्री धनुर्धराय नम:' मंत्र का जाप एक माला जप करें।
- मीन राशि के जातक देवशयनी एकादशी पर'ऊँ श्री धनंजाय नम:' मंत्र का पांच माला जप करें।
यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
.jpg)