Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaturmas 2025 Date: कब से शुरू होगा चातुर्मास? नोट करें सही डेट एवं नियम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 10 Feb 2025 08:08 PM (IST)

    सनातन धर्म में एकादशी तिथि भगवान विष्णु को प्रिय है। इस शुभ तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी (Chaturmas 2025 Date) की विशेष पूजा की ...और पढ़ें

    Chaturmas 2025 Date: चातुर्मास में क्या करें और क्या न करें?
    Chaturmas 2025 Date: चातुर्मास में क्या करें और क्या न करें?

    HighLights

    1. चातुर्मास जग के नाथ भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
    2. इस दौरान देवों के देव महादेव की विशेष पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaturmas 2025 Date: सनातन धर्म में चातुर्मास का खास महत्व है। इस दौरान जगत के पालनहार भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करते हैं। चातुर्मास का आशय चार महीनों से है। इस दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। वहीं, जग के नाथ भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी के दिन जागृत होते हैं।

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से लेकर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि तक भगवान विष्णु विश्राम करते हैं। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। अनदेखी करने से शुभ कार्य का फल नहीं मिलता है। आइए, चातुर्मास के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: कब है देवशयनी एकादशी? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    कब से शुरू होगा चातुर्मास?

    हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। इस साल 06 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इस दिन से भगवान विष्णु अगले चार महीने तक क्षीर सागर में विश्राम करेंगे। वहीं, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जागृत होंगे। इस साल 01 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। कुल मिलाकर कहें तो 06 जुलाई से चातुर्मास शुरू होगा और 01 नवंबर को चातुर्मास समाप्त होगा। इस साल 06 जुलाई से लेकर 01 नवंबर तक चातुर्मास है।

    शुभ मुहूर्त

    ज्योतिषियों की मानें तो आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 05 जुलाई को संध्याकाल 06 बजकर 58 मिनट से शुरू होगी और 06 जुलाई को शाम 09 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी।। इस प्रकार 06 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। वहीं, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 01 नवंबर को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और 02 नवंबर को सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। अतः 01 नवंबर को देवउठनी एकादशी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कब है देवशयनी एकादशी? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।