Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhath Puja 2023: लोक आस्था का महापर्व है छठ व्रत, इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 12:55 PM (IST)

    chhath puja samagri छठ को लोक आस्था का महापर्व भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत कार्तिक मास में पढ़ने वाली शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से होती है। ऐसे में छठ ...और पढ़ें

    Chhath Puja 2023 इन चीजों के बिना अधूरी है छठ पूजा।
    Chhath Puja 2023 इन चीजों के बिना अधूरी है छठ पूजा।

    HighLights

    1. कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी से शुरू होता है छठ का पर्व।
    2. छठ पूजा के दौरान की जाती है छठी मैया की पूजा।
    3. छठ पूजा के दिन इन चीजों को पूजा में जरूर करें शामिल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chhath Puja 2023 Date: उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों और बिहार में छठ पर्व मुख्य रूप से मनाया जाता है। इस दौरान स्वच्छता और पवित्रता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। इस साल छठ पर्व की शुरुआत 17 नवंबर यानी नहाय खाय से हो रही है। वहीं इसका समापन 19 नवंबर को छठ पूजा का संध्या अर्घ्य देकर किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन-सी चीजें हैं, जिसके बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है।

    बना रहेगा मां लक्ष्मी का वास

    हिंदू धर्म में नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। यदि आप छठ पूजा में नारियल को शामिल करते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी का घर में वास बना रहता है और साधक को पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

    इसका होना जरूरी

    छठ पूजा में छठी मैया को फल अर्पित करने का विशेष महत्व है। ऐसे में अपनी पूजा में केले को जरूर शामिल करें। भगवान विष्णु की पूजा में भी केले को जरूरी माना गया है। इससे आपको छठी मैया की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

    गन्ने का इस तरह करें इस्तेमाल

    छठ पूजा में गाना भी विशेष रूप से शामिल किया जाता है। वहीं, छठ के दिन गन्ने का घर बनाकर उसमें बैठकर पूजा करने से साधक के घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

    खबरें और भी

    डाभ नींबू

    डाभ नींबू सामान्य से थोड़ा अलग होता है। यह ऊपर से तो पीले रंग का होता है, लेकिन अंदर से इसका रंग लाल होता है। छठ मैया की पूजा में इसे भी अनिवार्य माना गया है। ऐसे में इसे अपनी पूजा फलों में शामिल करना न भूलें।

    सिंघाड़ा जरूर करें शामिल

    सिंघाड़ा भी छठ मैया की पूजा में जरूरी शामिल करना चाहिए। माना जाता है कि अगर आप छठ पूजा में सिंघाड़े को शामिल करते हैं, तो इससे छठी मैया का आशीर्वाद आपके और आपके परिवार के ऊपर बना रहता है।

    सुपारी का है विशेष महत्व

    पूजा अनुष्ठानों में सुपारी का विशेष रूप से शामिल किया जाता है। इसमें देवी-देवताओं का वास माना गया है। ऐसे में इसे भी अपनी छठ पूजा सामग्री में जरूर शामिल करें। इसके बिना भी छठ की पूजा अधूरी मानी गई है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'