Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhath Puja 2023: महापर्व छठ के दौरान इस खास समय पर दें सूर्य देव को अर्घ्य, यहां पढ़ें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 10:59 AM (IST)

    Chhath Puja 2023 छठ पर्व की शुरुआत इस साल 17 नवंबर से हो रही है। इस दौरान व्रती महिलाएं 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास रखती हैं और अपने परिवार की सलामत ...और पढ़ें

    Chhath Puja 2023: छठ पर्व की शुरुआत इस साल 17 नवंबर से हो रही है।
    Chhath Puja 2023: छठ पर्व की शुरुआत इस साल 17 नवंबर से हो रही है।

    HighLights

    1. छठ पूजा का हिंदू धर्म में खास महत्व है।
    2. इस साल छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से नहाय-खाय के साथ हो रही है।
    3. छठ पूजा पर सूर्य देव और छठ माता की पूजा का विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chhath Puja 2023: छठ पूजा का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस साल छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से नहाय-खाय के साथ हो रही है। इस दौरान व्रती महिलाएं 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास रखती हैं, और अपने परिवार की सलामती की प्रार्थना करती हैं। इस पर्व पर सूर्य देव और छठ माता की पूजा का खास विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग इस व्रत को रखते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

    छठ पूजा के दौरान सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    छठ पूजा का पहला दिन

    सूर्योदय का समय 17 नवंबर 2023 - सुबह 06:45

    सूर्यास्त का समय 17 नवंबर 2023 - शाम 05:27

    छठ पूजा का पहला दिन आज है। इस दिन को नहाये खाये के रूप में मनाया जाता है। छठ पूजा के पहले दिन, भक्त सबसे पहले पवित्र स्नान करते हैं और वे पूरे दिन केवल एक बार भोजन करते हैं। व्रती इस शुभ दिन पर चना दाल, लौकी और चावल बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2023: आज से शुरू है छठ का पर्व, जानें इसका महत्व

    छठ पूजा का दूसरा दिन

    सूर्योदय का समय 18 नवंबर 2023 - सुबह 06:46

    सूर्यास्त का समय 18 नवंबर 2023 - शाम 05:26

    दूसरा दिन 18 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन को खरना के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और सूर्यास्त के समय भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद अपना उपवास तोड़ती हैं। साथ ही इस दिन गुड़ की खीर बनाने का विधान है।

    छठ पूजा का तीसरा दिन

    छठ पूजा पर सूर्योदय 19 नवंबर 2023 - सुबह 05:57

    छठ पूजा पर सूर्यास्त 19 नवंबर, 2023 - शाम 05:07

    यह दिन 9 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा और यह छठ पूजा का तीसरा दिन है, जिसे संध्या अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, भक्त सूर्यास्त के दौरान अर्घ्य देते हैं लेकिन उपवास पूरी रात जारी रहता है। पुरुष और महिलाएं दोनों अपनी सुविधा के अनुसार नदी, तालाब, समुद्र या पानी के टब में खड़े होकर भगवान सूर्य को जल चढ़ाते हैं।

    खबरें और भी

    छठ पूजा का चौथा दिन

    सूर्योदय 20 नवंबर 2023 - सुबह 06:47

    सूर्यास्त 20 नवंबर 2023 - शाम 05:26

    छठ पूजा का आखिरी दिन 20 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन को उषा अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर भक्त उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। वे 36 घंटे के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अपना उपवास तोड़ते हैं।

    यह भी पढ़ें : Ashta Laxmi Puja: मां लक्ष्मी के अष्ट स्वरूपों की पूजा से मिलेगा राजसुख, जानें धन की देवी के इन रूपों की महिमा

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'