Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhath Puja 2024 Daan: नहाय-खाय के दिन करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा सूर्य देव का आशीर्वाद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 04 Nov 2024 06:27 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो नहाय-खाय के दिन दुर्लभ भद्रावास योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही सुकर्मा योग का भी संयोग बन रहा है। इन योग में सूर्य देव ...और पढ़ें

    Chhath Puja 2024 Daan: नहाय-खाय का धार्मिक महत्व
    Chhath Puja 2024 Daan: नहाय-खाय का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय मनाया जाता है।
    2. इस दिन स्नान-ध्यान के बाद सूर्य देव की पूजा की जाती है।
    3. सूर्य देव की पूजा करने से शुभ कार्यों में सिद्धि मिलती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष कार्तिक महीने में छठ पूजा मनाई जाती है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। इस पर्व के पहले दिन नहाय-खाय होता है। इसके अगले दिन खरना होता है। वहीं, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को संध्याकाल में डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। जबकि, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। नहाय-खाय के पहले दिन व्रती स्नान-ध्यान कर पूजा करती हैं। इसके बाद भोजन ग्रहण करती हैं। इस दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण किया जाता है। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो नहाय-खाय के पहले दिन पूजा के पश्चात इन चीजों का दान (Chhath Puja 2024 Daan) करें।

    यह भी पढ़ें: छठ पूजा में क्यों होती है सूर्य देव की पूजा? यहां पढ़ें इसका धार्मिक महत्व

    करें इन चीजों का दान

    • अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो नहाय-खाय के पहले दिन अरवा चावल का दान करें। सामान्य जन चावल का भी दान कर सकते हैं। इसके अलावा, दूध, दही, घी आदि चीजों का भी दान कर सकते हैं।
    • अगर आप पद प्रतिष्ठा में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो नहाय-खाय के दिन चने की दाल, मूंग की दाल, पके केले, पके पपीते, पीले रंग के वस्त्र का दान करें। इन चीजों के दान से देवगुरु बृहस्पति की कृपा साधक पर बरसती है।
    • सूर्य देव की कृपा पाने के लिए नहाय-खाय के दिन गुड़ और लाल रंग के वस्त्र का दान करें। इन चीजों के दान से सूर्य देव की कृपा साधक पर बरसती है। उनकी कृपा से करियर और कारोबार का नया आयाम मिलता है।
    • छठ पूजा के दौरान सूर्य देव की उपासना की जाती है। इसके लिए नहाय-खाय से लेकर भोर के अर्घ्य देने तक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान-पुण्य अवश्य करें। इस दौरान आप बुध देव की कृपा पाने के लिए गन्ने, हरे रंग के फल और हरी सब्जियों का दान करें। इन चीजों का दान करने से कारोबार में तरक्की होती है।

    यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: छठ पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, व्रत से पहले जानें इसके नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।