Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Daan Ke Niyam: इन चीजों के दान से नहीं मिलेगा कोई पुण्य, भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 05:51 PM (IST)

    हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इससे व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है। ल ...और पढ़ें

    Daan ka Mahatva इन चीजों के दान से नहीं मिलेगा कोई पुण्य
    Daan ka Mahatva इन चीजों के दान से नहीं मिलेगा कोई पुण्य

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में बेहद पुण्यकारी माना गया है दान।
    2. दान करने से मिलता है देवी-देवताओं का आशीर्वाद।
    3. शास्त्रों में कुछ चीजों के दान की है मनाही।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दान का असल अर्थ है कि दी गई वस्तु पर से अपना अधिकार समाप्त करना। हिंदू धर्म में धार्मिक कार्यक्रमों में गरीबों, जरूरतमंदों या फिर धार्मिक स्थलों पर दान देने का महत्व माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य करता है, उसपर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और उसके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

    हो सकती है धन की समस्या

    हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए यह माना गया है कि झाड़ू को कभी भी किसी को दान के रूप में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं, जिससे धन संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।  

    भूलकर भी न करें इन चीजों का दान

    शास्त्रों के अनुसार, कभी नुकीली चीजें जैसे चाकू, छुरी, सुई या कैंची आदि का भी दान नहीं करना चाहिए। धार्मिक दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया। इससे गृह क्लेश की स्थिति बन सकती है।

    यह भी पढ़ें - Tulsi Puja Vidhi: आश्विन माह में ऐसे करें तुलसी की पूजा, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

    झेलनी पड़ेगी शनिदेव की नाराजगी

    हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सरसों के तेल का दान करने से न्याय के देवता शनि देव की कृपा प्राप्त हो सकती है। लेकिन इस दौरान इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी इस्तेमाल हुआ तेल या फिर खराब हो चुका तेल का दान नहीं करना चाहिए। अन्यथा शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं, जिससे आपको शुभ के स्थान पर अशुभ परिणाम मिलने लगते हैं।

    इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    शास्त्रों में इस बात का वर्णन मिलता है कि व्यक्ति को हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार ही दान आदि देना चाहिए। कभी भी कर्ज आदि लेकर दान-पुण्य न करें। वहीं अगर आप किसी जरूरतमंद को भोजन का दान दे रहे हैं, तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि भोजन बासी या खराब नहीं होना चाहिए। वरना आपको इस दान का कोई लाभ नहीं मिलता।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - October 2024 Shubh Muhurat: पितृपक्ष के बाद शुरू होंगे शुभ कार्य, अक्टूबर माह में बन रहे हैं ये मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।