Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    December 2024 Shubh Muhurat: विवाह और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिसंबर में बन रहे हैं ये शुभ मुहूर्त

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 25 Nov 2024 06:58 PM (IST)

    हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है। दिसंबर का महीना (December 2024 Shubh Muhurat) शुरू होने जा रहा है। ऐसे में दिसंबर ...और पढ़ें

    December 2024 Shubh Muhurat: पढ़िए दिसंबर में आने वाले शुभ मुहूर्त।
    December 2024 Shubh Muhurat: पढ़िए दिसंबर में आने वाले शुभ मुहूर्त।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अगहन महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें उत्पन्ना एकादशी, विवाह पंचमी, मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती और अगहन पूर्णिमा आदि प्रमुख हैं। वहीं, दिसंबर महीने में सूर्य देव राशि परिवर्तन भी करेंगे। इस महीने सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के धनु राशि में गोचर करने के साथ ही खरमास प्रारंभ हो जाएगा। खरमास के दौरान शुभ या मांगलिक कार्य करने की मनाही है। अतः 15 दिसंबर से मांगलिक कार्य पर एक महीने के लिए पूर्ण विराम लग जाएगा। आइए, दिसंबर माह की शुभ तिथि एवं शुभ मुहूर्त जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: साल 2025 में इन दो राशियों को शनि की ढैय्या से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    दिसंबर 2024 में शुभ मुहूर्त सूची

    सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yoga 2024)

    दिसंबर महीने में 06, 10, 12, 14, 22, 27, 29 को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिष सर्वार्थसिद्धि योग को शुभ मानते हैं। इस तिथि पर भगवान कृष्ण की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता यानी सिद्धि मिलती है।

    अमृत सिद्धि योग (Amrit Siddhi Yog 2024)

    दिसंबर महीने में 14 तारीख को अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस तिथि पर विवाह मुहूर्त है। इस योग में किसी कार्य का श्रीगणेश करने से विशेष लाभ मिलता है।

    • वाहन की खरीदारी के लिए - दिसंबर महीने में वाहन खरीदने के लिए 09 दिन शुभ मुहूर्त है। आप 05, 06, 08, 15, 16, 22, 23, 26 और 27 दिसंबर के दिन वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
    • प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीद के लिए - प्रॉपर्टी या घर की खरीद के लिए दिसंबर महीने में 10 दिन शुभ मुहूर्त है। प्रॉपर्टी या की खरीदारी के लिए 01, 10, 11, 15, 19, 20, 21, 26, 30, 31 दिसंबर को शुभ योग बन रहा है।
    • विवाह मुहूर्त - दिसंबर महीने में विवाह के लिए केवल 5 दिन शुभ मुहूर्त है। दिसंबर महीने में 04, 05, 09, 10 और 14 तारीख को विवाह मुहूर्त है।
    • गृह प्रवेश - गृह प्रवेश के लिए दिसंबर महीने में केवल 3 दिन शुभ मुहूर्त है। गृह प्रवेश के लिए 05, 11, 25, 28 दिसंबर शुभ दिन है।
    • नामकरण के लिए मुहूर्त - नामकरण के लिए दिसंबर महीने में 09 दिन शुभ मुहूर्त है। नामकरण के लिए शुभ दिन 05, 06, 08, 11, 15, 22, 23, 25, 26 और 27 दिसंबर है।
    • अन्नप्राशन हेतु मुहूर्त - 05, 06, 25 दिसंबर
    • कर्णवेध हेतु मुहूर्त - कर्णवेध के लिए दिसंबर महीने में 08 दिन शुभ मुहूर्त है। कर्णवेध के लिए शुभ दिन 01, 06, 07, 11, 12, 15, 23, 25 और 28 दिसंबर है।
    • विद्यारम्भ हेतु मुहूर्त - अगर आप अपने बच्चे का स्कूल में नामकरण या विद्या आरंभ करना चाहते हैं, तो दिसंबर महीने में 09 दिन शुभ मुहूर्त हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार 04, 05, 06, 11, 12, 19, 25, 26, 27 दिसंबर में किसी दिन बच्चे का स्कूल में नामकरण करा सकते हैं।
    • उपनयन/जनेऊ मुहूर्त - अगर आप दिसंबर महीने में उपनयन संस्कार करना चाहते हैं, तो 04, 05, 06, 11, 12, 15, 16, 19 दिसंबर में किसी दिन ज्योतिष सलाह लेकर जनेऊ संस्कार कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: दिसंबर महीने में 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।